जनवाणी संवाददाता |
शामली: शनिवार को जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष ओमप्रकाश शर्मा के कैंप कार्यालय बलभद्र मंदिर पर उत्तर प्रदेश युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव एवं शामली प्रभारी विजय शर्मा का स्वागत अभिनंदन किया गया। आगामी विधानसभा चुनाव के दृष्टिगत जनपद वार चुनाव समीक्षा और वास्तुस्तिथि के क्रम में जनपद शामली में पहुंचे प्रदेश महासचिव व प्रभारी ने जनपद के कांग्रेसी युवाओं को मार्गदर्शन करते हुए अधिक से अधिक संख्या में युवाओं को पार्टी से जोड़ने का आह्वान किया।
इस अवसर पर जनपद शामली के अनेक युवाओं के पार्टी की नीतियों और उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी के संघर्षों और युवाओं, महिलाओं को प्रोत्साहित करने वाली भावना से प्रेरित होकर पुन: पार्टी के प्रति समर्पण के साथ कार्य करने पर बल दिया। इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेसी बाबू खान, रविंद्र आर्य, योगेश भारद्वाज, अनुज शर्मा, वैभव तायल, अनिरुद्ध तायल, अनिल कुमार ऋषभ भार्गव, आशीष शर्मा आदि मौजूद रहे।

