Thursday, May 14, 2026
- Advertisement -

शेयर बाजार: ओमिक्रॉन की दहशत से सेंसेक्स में 1000 अंक नीचे

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: भारतीय शेयर बाजार पर सप्ताह के पहले दिन ही कमजोर ग्लोबल संकेत और ओमिक्रॉन का सीधा-सीधा असर दिखा।  सोमवार को भारतीय शेयर बाजार बड़ी गिरावट के साथ शुरू हुआ। सेसेंक्स 664.78 अंक यानी 1.17 फीसदी की गिरावट के साथ 56,346.96 के स्तर पर खुला, जबकि निफ्टी 198.80 अंक यानी 1.12 फीसदी टूटकर 16795.70 के स्तर पर पहुंच गया ।

थोड़ी देर बाद सेंसेक्स 848 अंक टूटकर 56,163.68 पर पहुंच गया । वहीं, निफ्टी 16,824 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। सुबह 10 बजे के करीब सेंसेक्स 1035.86 अंक यानी 1.82 फीसदी गिरकर 55,975.88 अंक पर कारोबार पर पहुंच गया, जबकि एनएसई निफ्टी 323 अंक यानी 1.90 फीसदी गिरकर 16,662.20 अंक पर कारोबार कर रहा। मार्केट एक्सपर्टों की मानें तो ग्लोबल संकेतों और कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के कारण बाजार पर दबाव बना रहेगा

शेयर बाजार में बड़ी गिरावट

बीएसई 30 में से 29 शेयर गिरावट के साथ ही खुले। वहीं, निफ्टी के 50 में से 47 शेयरों में बिकवाली हावी है। बैंक निफ्टी के सभी 12 शेयरों में बिकवाली देखने को मिली है। प्री-ओपन सेशन में बीएसई सेंसेक्स  500 अंक से अधिक टूटकर 56,500 के स्तर पर पहुंच गया।

जैसे ही बाजार खुला सेंसेक्स 675 अंक से अधिक यानी 1.19 फीसदी लुढ़कर 56,335 अंक के पास आ गया। वहीं, एनएसई निफ्टी  218.10 अंक यानी 1.28 फीसदी गिरकर 16,765 अंक पर पहुंच गया।  कुछ ही मिनटों के कारोबार में यह गिरावट और तेज हो गई।

ग्लोबल मार्केट का दिखा दबाव

बता दें कि  पिछले सप्ताह बाजार में बड़ी गिरावट दर्ज की गई थी। ग्लोबल संकेतों (एफपीआई की लगातार बिकवाली) और ओमिक्रॉन वैरिएंट के हावी होने से बाजार नीचे पहुंच गया था। सेंसेक्स 1,774.93 अंक यानी 3 फीसदी गिरकर 57,011.74 अंक पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 50 में भी 526.1 अंक की गिरावट रही थी और यह 16,985.2 अंक पर बाजार बंद हुआ था।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

पसीने की तकलीफों से बचाव के उपाय

अम्बिका यदि आप पसीने की बदबू से परेशान हैं तो...

गॉल ब्लैडर पथरी के विविध रूप

पित्त की थैली को अंग्रेजी में गॉल-ब्लैडर कहते हैं।...

आपके टूथपेस्ट में क्या है?

एपी भारती टूथपेस्ट के क्षेत्र में उत्पादक कंपनियां एक से...

वर्क फॉर होम की वापसी

आसन्न उर्जा संकट ने अंतत; बड़ा कमाल किया। सरकार...

आम आदमी की परीक्षा का काल

प्रधानमंत्री द्वारा देशवासियों से तेल की खपत कम करने...
spot_imgspot_img