- गौरीपुर गांव में अन्नपूर्णा पूर्णिमा पर हवन व भंडारा का आयोजन
जनवाणी संवाददाता |
बागपत: गौरीपुर जवाहर नगर गांव में अन्नपूर्णा पूर्णिमा के दिन गांव में बनी भूमिया बाबा पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विधि विधान के साथ हवन कर आहुति दी गयी और गांव में सुख शांति की कामना कर भंडारे का आयोजन किया, जिसमें श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। इस माके पर शोचंद चौहान पूर्व प्रधान, सतपाल डीलर, रामेश्वर चौहान यशपाल सिंह लक्ष्मण कश्यप पवन उपाध्याय बाबू चौहान बले मास्टर, सोनू, जितेंद्र ओमप्रकाश बिल्लू शशि रोशनी सुमन आदि ग्राम समाज लोग मौजूद रहे।

