जनवाणी संवाददाता |
बागपत: श्रम कल्याण परिषद के अध्यक्ष/राज्य मंत्री सुनील भराला ने कहा कि देश में जनसंख्या वृद्धि को रोकने के लिए हम दो हमारे तीन का कानून बनना चाहिए, ताकि जनसंख्या को नियंत्रण किया जा सकें। सपा सरकार में सिर्फ लाल टोपी व एक विशेष वर्ग के लोगों को ही श्रम विभाग व अन्य योजनाओं का लाभ मिलता था, लेकिन भाजपा सरकार में सभी वर्गों को लाभ मिलता है और या न जाति पूछी जाती है न ही उनका नाम। यहां तो सिर्फ पात्रों को योजनाओं का लाभ देकर उनको लाभान्वित किया जाने का कार्य होता है। इस बार भी प्रदेश में भाजपा की सरकार बनेगी और पार्टी 350 से पार सीट जीतकर इतिहास दर्ज करेगी।


