जनवाणी ब्यूरो |
बिजनौर: कुंवर सत्यवीरा डिग्री कॉलेज एवं वन विभाग बिजनौर के संयुक्त तत्वाधान में नदियों के संरक्षण विषय पर वर्कशॉप का आयोजन किया गया। कॉलेज में कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अथिति डा. अनिल कुमार पटेल डीएफओ, हरी सिंह एसडीएफओ, स्वाति वीरा मैनेजर गोमती कन्या इण्टर कॉलेज जानसठ एवं संस्था प्राचार्य प्रो. डा. महेंद्र सिंह कौरव, डा. स्वंतत्र कुमार पोरवाल निदेशक ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्जवलित करके किया।
संस्था प्राचार्य ने सभी अथितियों का बुके देकर स्वागत किया एवं सभी का परिचय कराया। इस अवसर पर नदियों के संरक्षण संबधी विषय पर भाषण एवं पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया। भाषण प्रतियोगिता में मौहम्मद सलीम बीए प्रथम वर्ष ने प्रथम स्थान, गुलिस्ता परवीन बीएससी ओनर्स तृतीय वर्ष ने द्वितीय स्थान व मारिया नफीस बीएससी ओनर्स तृतीय वर्ष तृतीय स्थान, पोस्टर प्रतियोगिता में मारिया नफीस ने प्रथम स्थान, तनु चौधरी ने द्वितीय स्थान व प्रकृति सैनी तृतीय स्थान प्राप्त किया। सांत्वना पुरुस्कार तुषार निगम दिया गया।
पूरी खबर के लिए जनवाणी पढे
अधिकर्ता विशाल शर्मा 9837109552

