Thursday, March 26, 2026
- Advertisement -

शिक्षा के क्षेत्र में थाना​भवन नंबर वन: सुरेश राणा

  • कस्बा थानाभवन में रोजगार मेले का आयोजन

जनवाणी संवाददाता |

थानाभवन: बुधवार को थानाभवन स्थित कौशल विकास मिशन सेंटर एवं जिला सेवा योजना कार्यालय के संयुक्त तत्वावधान में रोजगार मेले का आयोजन किया गया। रोजगार मेले का शुभारंभ कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा ने फीता काटकर किया। रोजगार मेले में नौकरी के लिए आए युवक-युवतियों को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा ने कहा कि योगी आदित्यनाथ कहते हैं किपरिश्रम का कोई भी विकल्प नहीं होता है।

शिक्षा के क्षेत्र में थानाभवन विधानसभा में 5 राजकीय इंटर कालेज व तीन राजकीय डिग्री कालेज बनाने का कार्य किया है। शिक्षा के क्षेत्र में पूरे भारत में थानाभवन विधानसभा नंबर वन बना दी गई है। मोदी-योगी कहते है कि गांव-गांव तक शिक्षा का स्ट्रेक्चर लाएंगे। उन्होंने कहा कि थानाभवन डिग्री कालेज में सारी फैकेल्टी आएंगी।

तकनीकी क्षेत्र में मंडल की सबसे आधुनिक आईटीआई पिंडोरा गांव में बनाने का कार्य किया। अगले पांच साल में थानाभवन विधानसभा में जमीन चिह्नित करके बड़ी कंपनी लगाकर रोजगार दिलाने का कार्य करेंगे। कार्यक्रम में जिला सेवायोजन अधिकारी अजय कुमार एवं सहायक जिला रोजगार सहायता अधिकारी डा. सोनाली व प्रबंधक अतुल ज्ञानचंद, सेंटर मैनेजर कुलदीप कुमार आदि उपस्थित रहे।
148 अभ्यर्थी किए शॉर्ट लिस्ट

कौशल विकास मिशन में अभ्यर्थियों के कॅरियर काउंसलिंग भी की गई। रोजगार मेले में नवभारत फर्टिलाइजर, राहुल गुप्ता, एकेएस जॉब्स मिल, अमर सिप्लिन्ट से गौरव कुमार, अमेजन, फ्लिपकार्ट, मंत्रा से शिवम आदि कंपनी द्वारा तकनीकी सहायक, कंप्यूटर आॅपरेटर, सेल्स एग्जीक्यूटिव, डिलीवरी ब्वॉय, सिक्योरिटी, सुपरवाइजर, गार्ड आदि पदों पर साक्षात्कार के माध्यम से 148 अभ्यर्थियों का शॉर्टलिस्ट किया गया। रोजगार मेले में 237 अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया। कैबिनेट मंत्री ने ललित कुमार, दीपांशु प्रजापति, गौतम कुमार, जोनी कुमार एवं रोहित कुमार को नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

पहली अप्रैल का पुरस्कार

वे सीधे-सादे थे और अक्ल के कच्चे थे। सदैव...

टीबी उन्मूलन में भारत की उल्लेखनीय प्रगति

हाल ही में जारी विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) की...

गैस संकट पर न हो राजनीति

खाड़ी देशों में चल रहे तनाव का असर अब...

Scam: ईरान युद्ध के नाम पर चंदा ठगी, आईबी ने जारी किया अलर्ट

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्रालय की चेतावनी...
spot_imgspot_img