Tuesday, March 17, 2026
- Advertisement -

युवाओं में कूट-कूट कर ​भरा साहस और शौर्य: अंशुमन

  • कैराना जन्मभूमि पर लेफ्टिनेंट अंशुमन सिंघल का स्वागत

जनवाणी संवाददाता |

कैराना:  नगर के मोहल्ला गुंबद के मूल निवासी हाल निवासी शामली व्यापारी अरविंद सिंघल के बड़े बेटे अंशुमन सिंगल ने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बनकर देश प्रदेश व कैराना का नाम रोशन किया हैं। अंशुमन सिंगल की माता अनीता सिंघल एक शिक्षिका रही। अंशुमन का बचपन कैराना की गलियों में बीता हैं। अंशुमन सिंघल ने प्रारंभिक शिक्षा नगर के सेंट आरसी स्कूल में शिक्षा प्राप्त की। उसके बाद शामली के सेंट फ्रांसिस स्कूल में शिक्षा ग्रहण की। गुरुवार को अंशुमन सिंगल लेफ्टिनेंट बनने के बाद पहली बार सेंट आरसी स्कूल में पहुंचे।

उनके साथ उनके पिता अरविंद कुमार सिंगल तथा माता अनीता सिंगल मौजूद रहीं। जहां पर स्कूल प्रबांक कमेटी की ओर से उनको पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया गया। बाद में शिक्षकों व स्कूल के सीनियर विद्यार्थियों ने उनको सम्मानित किया। इसके अलावा व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष अनिल कुमार गुप्ता व उनकी टीम द्वारा भी उनका सम्मानित किया गया।

इस दौरान अंशुमन सिंघल ने अपने संबोधन में कहा कि कैराना की युवा पीढ़ी के अंदर शक्ति, साहस और शौर्य है, इसलिए वे जो भी मन में ठान लें उसे पूरा जरूर करें। उन्होंने कहा कि वैज्ञानिक को वैज्ञानिक और प्रताप बैरागी को बैरागी मिल ही जाता है। अगर कोई कूट-कूट कर चलेगा तो कोई साथ नहीं देगा, आप हिम्मत से आगे बढ़े आपके साथ सब चल पड़ेंगे। लेफ्टिनेंट अंशुमन सिंघल के पिता अरविंद सिंघल ने कहा कि कैराना मेरा परिवार हैं उनके बेटे ने आज भारतीय सेना में अहम मुकाम हासिल कर अच्छा कार्य किया हैं।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Bihar News: कॉल पर दी धमकी, फिर पुलिस से भिड़ंत, STF जवान शहीद, दो अपराधी मारे गए

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पूर्वी चंपारण जिले के चकिया...

UP: गोरखपुर में भाजपा नेता की बेरहमी से हत्या, इलाके में दहशत

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: गोरखपुर के चिलुआताल थाना क्षेत्र...

UP: मुरादाबाद में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई कार, चार युवकों की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा घुसी।...

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...
spot_imgspot_img