Sunday, February 15, 2026
- Advertisement -

मंसूरपुर के नावला कोठी पर किसानों ने किया हाईवे जाम

जनवाणी संवाददाता |

मंसूरपुर: केंद्र सरकार द्वारा किसानों के लिए लाए गए अध्यादेश के पारित होने के बाद पूरे देश में किसान इस बिल का विरोध कर रहे हैं। किसानों के सबसे बड़े संगठन भारतीय किसान यूनियन के आह्वान पर आज क्षेत्र के नावला कोठी हाईवे पर खतौली ब्लॉक अध्यक्ष कपिल सिंह के नेतृत्व में चक्का जाम और किसान कर्फ्यू लगाया गया।

हाईवे के नावला कट पर भारी संख्या में भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने हाईवे पर ही टेंट और तंबू गाड़ कर हाईवे जाम कर रागिनी कार्यक्रम शुरु किया। इस दौरान हाईवे पर दोनों ओर वाहनों की लंबी लंबी कतार लग गई। एंबुलेंस को किसानों ने रास्ता बनाकर जाने दिया। महिलाएं तथा बच्चे गर्मी से बेहाल दिखाई दिए।

पुलिस प्रशासन भारी संख्या में फोर्स के साथ मौके पर मुस्तैद रहा। हजारों की संख्या में आए किसानों ने रागनी का खूब लुफ्त उठाया।

29 19

किसान नेताओं ने मोदी सरकार को किसान विरोधी बताते हुए जमकर कोसा और कहा कि यह तीनों अध्यादेश किसान विरोधी हैं।सरकार किसानों का लगातार शोषण करती आ रही है जो किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस मौके पर चांदवीर फौजी, सत्येंद्र सिंह, अंकित राठी, मनोज सहरावत, संजीव राठी आदि भारी संख्या में किसान नेता तथा किसान मौजूद रहे।

30 16

वहीं दूसरी ओर हाईवे के मिल रोड तिराहे पर भारतीय किसान यूनियन नेत्री सोहनवीरी ने भी महिलाओं तथा युवाओं को साथ लेकर जाम लगा दिया।वहां पर भी वाहनों की लंबी लंबी कतार लगी रही।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP: योगी सरकार का बड़ा ऐलान, तीन श्रेणी की पेंशन में बढ़ोतरी, अब मिलेगा 1500 रुपये

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ...
spot_imgspot_img