Tuesday, March 24, 2026
- Advertisement -

अंडर-19 एशिया कप, अफगानिस्तान को हराकर भारत सेमीफाइनल में 

जनवाणी ब्यूरो |

दुबई:  सलामी बल्लेबाज हरनूर सिंह और राज बावा के शानदार बल्लेबाजी प्रदर्शन की बदौलत भारतीय पुरुष अंडर-19 क्रिकेट टीम सोमवार को यहां अपने आखिरी रोमांचक ग्रुप चरण मैच में अफगानिस्तान को चार विकेट से हराकर अंडर-19 एशिया कप 2021 के सेमीफाइनल में पहुंच गई।

भारत ने टॉस जीत कर अफगानिस्तान को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया। अफगानिस्तान ने इस चुनौती को स्वीकार करते हुए कप्तान सुलेमान सैफी और एजाज अहमद अहमदजई के शानदार अर्धशतकों से चार विकेट के नुकसान पर 50 ओवर में 259 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया।

भारत ने हालांकि 48.2 ओवर में छह विकेट खोते हुए 262 रन बना कर इस रोमांचक मुकाबले को जीत लिया और टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। दुबई की पिच पर 260 रन के चुनौतीपूर्ण लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने शानदार शुरुआत की।

इनफार्म सलामी बल्लेबाज हरनूर सिंह ने साथी ओपनर अंगक्रिश रघुवंशी के साथ पहले विकेट के लिए 104 रन की बड़ी साझेदारी की, जिसने मैच को पूरी तरह से भारत के पक्ष में कर दिया, हालांकि इसके बाद लगातार गिरे कुछ विकेटों के चलते भारत की स्थिति बिगड़ने लगी। 104 पर एक विकेट गिरने के बाद 116 के स्कोर पर भारत को दो और झटके लगे। लेकिन फिर फॉर्म में चल रहे आॅलराउंडर राज बावा ने पारी को संभाला और कौशल तांबे के साथ टीम को जीत दिलाई।

यूएई को 21 रन से हरा कर पाकिस्तान सेमीफाइनल में 

कप्तान कासिम अकरम के आॅलराउंड प्रदर्शन (50 रन, 52 रन पर तीन विकेट) की बदौलत पाकिस्तान पुरुष अंडर-19 क्रिकेट टीम ने सोमवार को यहां अपने आखिरी ग्रुप चरण मैच में संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) को 21 रन से हरा कर अंडर-19 एशिया कप 2021 के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया।

पाकिस्तान ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवर में आठ विकेट पर 219 रन बनाए, जबकि यूएई 50 ओवर में नौ विकेट के नुकसान पर 198 रन ही बना सका। पाकिस्तान के कप्तान कासिम अकरम ने शानदार आॅलराउंड प्रदर्शन करते हुए टीम को शानदार जीत दिलाते हुए सेमीफाइनल में प्रवेश दिलाया।

उन्होंने गेंदबाजी में सर्वाधिक तीन विकेट लिए और इससे पहले बल्लेबाजी में अर्धशतकीय पारी खेली। उन्होंने पांच चौकों की मदद से 67 गेंदों पर 50 रन बनाए। उनके अलावा हसीबुल्लाह खान ने 39 और अहमद खान ने शानदार 34 रन बनाए। वहीं मोहम्मद जीशान, मेहरान मुमताज और माज सदाकत ने दो-दो विकेट लिए। यूएई के लिए काई स्मिथ ने सर्वाधिक 38 रन बनाए, जबकि गेंदबाजी में अयान अफजल खान ने सर्वाधिक तीन विकेट लिए। पाकिस्तान ने ग्रुप चरण के अपने तीनों मैच जीत कर ग्रुप ए में शीर्ष पर रहते हुए सेमीफाइनल में प्रवेश किया।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Gold Silver Price Today: सर्राफा बाजार में नरमी, सोना ₹2,360 और चांदी ₹9,050 तक टूटी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी तनाव...

Delhi Budget 2026: सीएम रेखा गुप्ता ने पेश किया ‘हरित बजट’, विकास और पर्यावरण में संतुलन पर जोर

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा की कार्यवाही मंगलवार...

Share Market: शेयर बाजार में तेजी का रंग, सेंसेक्स 1,516 अंक उछला, निफ्टी 22,899 पार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय शेयर बाजार मंगलवार को...

LPG Rate Today: एलपीजी सिलिंडर के आज के रेट, सप्लाई संकट के बीच क्या बढ़ेंगे दाम?

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: देशभर में घरेलू और कमर्शियल...

Delhi Bomb Threat: दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष को बम धमकी, CM और केंद्रीय नेताओं के नाम भी शामिल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता...
spot_imgspot_img