Tuesday, August 18, 2026
- Advertisement -

कोरोना काल में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के कार्य की सराहना

  • नवनिर्मित 16 आंगनवाड़ी केंद्रों का योगी ने किया लोकार्पण

जनवाणी संवाददाता |

शामली:  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद के 16 नवनिर्मित आंगनवाड़ी केंद्रों का वर्चुअल लोकार्पण किया। साथ ही, कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा के अलावा सांसद प्रदीप चौधरी, विधायक और विधान परिषद सदस्य ने सम्मेलन में आंगनवाड़ी और सहायिकाओं के कार्य की सराहना की।

58

मोदी-योगी घर-घर फैला रहे जागरूकता: सुरेश राणा

सोमवार को कलक्ट्रेट सभागार में कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने कोरोना काल में निगरानी समिति से जुड़कर मुश्किल घड़ी में घर-घर जाकर लोगों को जागरूक करने, टेस्टिंग तथा मेडिकल किट उपलब्ध कराने जैसा सराहनीय कार्य किया। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री व प्रदेश के मुख्यमंत्री ने घर-घर जागरूकता फैलाने का काम किया है।

59

प्रधानमंत्री की प्रेरणा से देश और प्रदेश की सूरत बदल रही है। कैबिनेट मंत्री ने आंगनवाडी कार्यकत्री से अपने कार्यों को कदम से कदम मिलाकर इसी प्रकार करते रहने का आह्वान किया। कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा ने कहा कि पहले सड़कों पर निकलना भी दूभर था, योगी ने प्रदेश को सुरक्षा का माहौल दिया है।

उन्होंने कहा कि देश की आधी आबादी को आगे बढ़ाने का काम किया जा रहा है, महिलाओं को स्वाबलंबन बनाया जा रहा है। कैराना में पीएसी कैंप के बन जाने से वहां पर ढाई हजार से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे, किसी की हिम्मत नहीं होगी कोई आंख उठा कर देख ले।

निरंतर बेहतर कार्य करने की जरूरत: प्रदीप चौधरी

सांसद कैराना प्रदीप चौधरी ने अपने संबोधन में कहा कि आंगनवाड़ी कार्यकत्री जितनी गंभीरता से अपने कार्यों को करती है, उसी तरह से लगातार बेहतर कार्य करते रहने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि सरकार आपके कार्यों के हितों को देखते हुए आत्मनिर्भर भारत के रूप में आगे बढ़ाने का कार्य किया जा रहा है।

कोरोना काल में अनुकरणीय योगदान: तेजेंद्र

विधायक शामली तेजेंद्र निर्वाल ने कहा कि एक बच्चा जो कुपोषित है यदि उसको समय से उपचार नहीं मिलता है तो वह देश समाज व अपने परिवार के लिए उपयोगी नहीं रहता है। उन्होंने कहा कि पहले यह सब चीज धरातल पर नहीं थी, ऐसे बच्चों की चिंता नहीं की जाती थी परंतु वर्तमान सरकार धीरे-धीरे सारी चीजों को धरातल पर ला रही है।

विधायक ने कहा कि निगरानी समिति में जुड़कर कोरोना महामारी के समय में जो आपका योगदान रहा है, वह एक अनुकरणीय उदाहरण है। उन्होंने कहा कि आप अपने कार्य को पूरी संवेदनशीलता के साथ इसी तरह से करते रहे।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Saharanpur News: अग्निवीर भर्ती रैली का आगाज, पहले दिन 899 युवाओं ने दिखाया दमखम

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: डॉ. भीमराव आंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में...
spot_imgspot_img