Friday, March 27, 2026
- Advertisement -

IND vs SA Test: कैसा है जोहनिसबर्ग का मौसम, जानिए

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच टेस्ट सीरीज के दूसरे मैच में भारतीय बल्लेबाजों ने निराश किया है। मैच की पहली पारी में टीम इंडिया सिर्फ 200 रन बनाकर आउट हो गई। अब एक बार फिर गेंदबाजों पर अफ्रीकी टीम को 200 रन के अंदर समेटने की जिम्मेदारी है।

मैच के दूसरे दिन मौसम भारतीय गेंदबाजों का साथ दे सकता है। यहां चार जनवरी को बारिश होने की संभावना 62 फीसदी है। ऐसे में अगर बादल भी आसमान पर आते हैं तो तेज गेंदबाजो को मदद मिलेगी और वो फिर से टीम इंडिया को पहली पारी में कुछ रनों की बढ़त दिला सकते हैं।

जोहानिसबर्ग के मैदान में टेस्ट मैच के पहले दिन 43 फीसदी बारिश की संभावना थी, लेकिन यहां कोई बारिश नहीं हुई। हालांकि मैच के दूसरे दिन बारिश की संभावना 62 फीसदी है। ऐसे में मौसम टीम इंडिया का दोस्त बन सकता है।

बारिश से भारत को कैसे होगा फायदा

मैच के दूसरे दिन बारिश होने पर हवा में नमी बढ़ेगी और तेज गेंदबाजों को इससे मदद मिलेगी। उनकी गेंद बेहतर तरीके से सीम और स्विंग होगी। वहीं बारिश के कारण खेल रुकने पर बल्लेबाजों की लय टूटेगी और भारतीय गेंदबाजों के पास विकेट लेने का मौका रहेगा। भारत के तीसरे तेज गेंदबाज सिराज मैच के पहले दिन ही थोड़े चोटिल हुए थे। ऐसे में बारिश के कारण भारतीय गेंदबाजों को समय-समय पर आराम मिलता रहेगा और कप्तान राहुल लगातार शमी और बुमराह से ही गेंदबाजी कर सकते हैं।

क्या होगी भारत की रणनीति

जोहानिसबर्ग के मैदान में भारत अब तक कोई टेस्ट मैच नहीं हारा है। ऐसे में टीम इंडिया अपना रिकॉर्ड बरकरार रखना चाहेगी। हालांकि इस मैच में भारत की शुरुआत कुछ खास नहीं रही है, लेकिन भारतीय गेंदबाजों ने पिछले मैच में अफ्रीका को दोनों पारियों में 200 रन के अंदर आउट किया था।

एक बार फिर भारतीय गेंदबाज यह कारनामा दोहराना चाहेंगे। मैच के दूसरे दिन भारत जल्द से जल्द अफ्रीकी टीम को आउट करना चाहेगा और मैच की तीसरी पारी शुरू होने पर भारतीय बल्लेबाज टिक कर बल्लेबाजी करना चाहेंगे। टीम इंडिया चाहेगी कि दूसरे दिन अफ्रीका को सस्ते में समेटकर कम से कम तीसरा दिन खत्म होने तक बल्लेबाजी की जाए।

कैसा रहेगा बाकी तीन दिन मौसम

जोहानिसबर्ग के मैदान में बाकी तीन दिन भी बारिश की संभावना है। सबसे ज्यादा बारिश की संभावना मैच के पांचवें दिन है। ऐसे में टीम इंडिया एक बार फिर चार दिन के अंदर यह टेस्ट जीतने की कोशिश करेगी। इस सीरीज के पहले टेस्ट में भी दूसरे दिन बारिश के कारण कोई खेल नहीं हुआ था और सिर्फ साढ़े तीन दिन के खेल में भारत ने जीत हासिल की। वांडरर्स के मैदान में तीसरे दिन 24 फीसदी, चौथे दिन 48 फीसदी और आखिरी दिन बारिश की संभावना 73 फीसदी है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

उल्लूओं की दुनिया को जानिए

ललित नारायण उपाध्याय उल्लू के नाम से तो आप बचपन...

रुपया पैसा फल फूल गया है

यकीन मानिए, रुपया-पैसा फल फूल गया है। इसके चलते...

पूरा संसार एक रंग मंच हम उसके कलाकार

वास्त्व में रंगमंच जीवंत कला को समझने-सम्मानित करने का...

गिरते रुपये के नुकसान अधिक

बीस मार्च को रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले अपने...

Sonia Gandhi: सोनिया गांधी का स्वास्थ्य सुधरा, डॉक्टरों ने बताया जल्द मिलेगी छुट्टी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: वरिष्ठ कांग्रेस नेता सोनिया गांधी...
spot_imgspot_img