Saturday, March 21, 2026
- Advertisement -

उत्कृष्ट सेवा कार्यों में डा. रीतिनाथ शुक्ला को राज्य स्तरीय सम्मान

  • सांसद, विधायक, एमएलसी ने दिया डा. रीतिनाथ को प्रशस्ति पत्र

जनवाणी संवाददाता |

शामली:  कोविड की दूसरी लहर में जिला संयुक्त चिकित्सालस शामली में अपनी निशुल्क विशेष सेवा और स्वास्थ्य विभाग व प्रशासन के सहयोग के विभिन्न गांवों में कैंप लगाकर लोगों का उपचार करने तथा अन्य सेवा कार्यों पर शहर के डाक्टर रीतिनाथ शुक्ला को राज्य स्तरीय सम्मान से नवाजा गया।

आजादी के 75वें महोत्सव के अवसर पर स्वच्छ भारत अभियान विषय पर शामली में कार्यशाला के दौरान डा. रीतिनाथ शुक्ला को सांसद प्रदीप चौधरी, एमएलसी विरेंद्र सिंह, सदर विधायक तेजेंद्र निर्वाल एवं राष्ट्रीय सेवा योजना लखनऊ के निर्देशक डा. अशोक श्रोती ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

डाक्टर रीतिनाथ शुक्ला ने कोविड की दूसरी लहर के समय जिला संयुक्त चिकित्सालय शामली में अपनी निशुल्क विशेष सेवा दी थी। साथ ही स्वास्थ्य विभाग व प्रशासन के विभिन्न कार्यक्रमों में गांव-गांव में स्वास्थ्य कैंप लगाकर लोगों का निशुल्क उपचार और उन्हें दवाइयां वितरित की।

इसके अलावा हजारों परिवारों को राशन एवं इम्यूनिटी किट वितरण करने पर ही राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा डा. रीतिनाथ शुक्ला को राज्य स्तरीय सम्मान से नवाजा गया है। इस मौके पर शामली जनपद में एनएसएस के सह नोडल अधिकारी डा. भूपेंद्र भी मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Gangaur Vrat 2026: गणगौर पूजा आज, जानें समय, नियम और विधि

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

World News: ईरान संकट पर ट्रंप का सियासी संकेत, जंग रोकने के विकल्प पर विचार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल की राजनीति चुनाव...

Punjab News: अमृतसर वेयरहाउस मैनेजर Suicide Case, मंत्री का इस्तीफा, जांच जारी, सियासत गरम

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पंजाब वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन के अमृतसर...

Andhra Pradesh News: आंध्र प्रदेश में बस में लगी भीषण आग, विधायक समेत 37 यात्री सुरक्षित

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले...
spot_imgspot_img