जनवाणी संवाददाता |
मंसूरपुर: क्षेत्र के गांव जीवना में पंडित दीनदयाल उपाध्याय पशु आरोग्य शिविर का आयोजन किया गया। जिसका उद्घाटन मुख्य अतिथि के रुप में पहुंचे केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ संजीव बालियान के भाई विवेक बालियान ने फीता काटकर किया।मौके पर पहुंचे डॉक्टरों ने करीब 350 पशुओं का निशुल्क इलाज किया,साथ ही शिविर लगाकर सभी पशु पालकों को फ्री दवाई वितरित की गई।
ग्राम प्रधान मोहित जीवना ने सभी बाहर से आए हुए अतिथियों का धन्यवाद किया।इस मौके पर ग्राम प्रधान मोहित,भोला प्रधान,बिंदर प्रधान,मन्नू,मिसल,सोहनवीर,मनोज,संदीप,अशोक,डॉ शरद त्यागी,डॉक्टर के के त्यागी,डॉक्टर अतुल त्यागी सहित काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

