Friday, February 6, 2026
- Advertisement -

विराट दूसरे टेस्ट से बाहर, राहुल को कप्तानी

जनवाणी संवाददाता |

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली चोट के कारण दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सोमवार से शुरू हुए दूसरे टेस्ट से बाहर हो गए हैं। उनकी अनुपस्थिति में टीम की बागडोर संभाल रहे लोकेश राहुल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। कप्तान कोहली की जगह टीम में हनुमा विहारी का चयन किया गया है। मैदान में टॉस के लिए राहुल का उतरना दर्शकों के लिए आश्चर्य का कारण रहा।

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने ट्विटर पर टॉस के बारे में सूचना जारी करते हुए कहा कि राहुल टॉस जीत गए हैं और उन्होंने दूसरे टेस्ट में पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। बीसीसीआई ने कहा कि कप्तान कोहली पीठ के ऊपरी हिस्से में दर्द के कारण नहीं खेल पा रहे हैं।

कप्तान कोहली की जगह भारतीय टीम में हनुमा विहारी का चयन किया गया है। दूसरी तरफ दक्षिण अफ्रीका के कप्तान डीन एल्गर ने अपनी  टीम में दो बदलाव किए हैं। हाल ही में टेस्ट क्रिकेट से सन्यास लेने वाले क्विंटन डी कॉक की जगह काइल वेरेन को जगह दी गई है और वियान मुल्डर की जगह डुएन आॅलिवियर को टीम में शामिल किया गया है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Rinku Singh: क्रिकेटर रिंकू सिंह का फेसबुक अकाउंट हैक, मोनेटाइजेशन की कमाई उड़ाई

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह साइबर...

चतुर होना खुद में एक सजा है

शहर के उस कोने में जहां नालियों का पानी...

विकास और पर्यावरण की एक जैसी लड़ाई

केंद्र सरकार ने हाल ही में कश्मीर में प्रस्तावित...

जीत को हार बताने की कोशिश

भारत और अमेरिका के बीच व्यापार समझौता हो गया...
spot_imgspot_img