Wednesday, March 18, 2026
- Advertisement -

स्कूल कॉलेजों में छात्र-छात्राओं को कोविड वैक्सीनेशन शुरू

जनवाणी संवाददाता  |

बड़ौत: कोरोना-19 से किशोरों को बचाने के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से वैक्सिनेशन करने का कार्य शुरु हो गया। वैक्सिनेशन की गति बढ़ाने के लिए स्कूल-कालेजों में स्पेशल वैक्सीनेशन कैंप लगाए गए। इन शिविरों में 15 से 18 साल के छात्र-छात्राओं को कोविड वैक्सीनेशन का कार्य शुरु हो गया।

सरकार की ओर से 15 से 18 साल की आयु के किशोरों को कोेरोना से बचाने के लिए उनमें वैक्सीनेशन के निर्देश दे रखे हैं। इसी कड़ी में मंगलवार को नगर के जनता वैदिक इंटर कालेज में छात्र-छात्राओं में वैक्सीनेशन किया गया। सरकार की ओर से वैक्सीन लगवाने वाले स्टूडेंट्स को दो दिन का अवकाश दिया जाएगा। शिक्षकों को अन्य लोगों को वैक्सीनेशन करने के लिए प्रेरित करने के निर्देश दिए गए।

बड़ौत सीएचसी अधीक्षक डा. विजय कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि किशोरों को वैक्सीन लगाने के लिए फिलहाल सात कैंप चलाये जा रहे हैं। वहीं अब छात्र-छात्राओं को वैक्सीन लगाने के लिए इंटर कॉलेज में सम्पर्क शुरू कर दिया गया है।अभी तक 15 इंटर कॉलेज में सम्पर्क कर कार्ययोजना तैयार भी हो चुकी है। बुधवार से इन सभी इंटर कॉलेज में स्पेशल कैम्प लगाए जाएंगे।

उन्होंने बताया कि जनता वैदिक इंटर कॉलेज में कैम्प शुरू कर दिया गया है। पहले दिन 80 के लगभग छात्रों को वैक्सीन भी लगाई गई है। स्टूडेंट्स की सहूलियत को देखते हुए बिना किसी परिचय पत्र के वैक्सीन की लगाई जा रही है। स्कूल की आईडी से लेकर आधार कार्ड तक कोई भी आईडी हो सकती है।

इसके साथ ही स्टूडेंट्स को टीका लगवाने के लिए स्लॉट बुकिंग की जरूरत नहीं होगी और स्पॉट रजिस्ट्रेशन होगा। उन्होंने बताया कि जिस तरह से घर-घर जाकर बच्चों को कोल्ड चैन सिस्टम के जरिए पोलियो वैक्सीन पिलाई जाती है। उसी तरह से बच्चों को उनके स्कूलों में जाकर वैक्सीन लगाई जा रही है। वैक्सीन लगवाने के पश्चात बच्चों को आधे घंटे निरीक्षण में रखा जा रहा है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Saharanpur News: पुलिस मुठभेड़ में लूट के आरोपी दो बदमाश घायल अवस्था में गिरफ्तार

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए...

Saharanpur News: सहारनपुर में बदलेगा मौसम, आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में मौसम का मिजाज बदलने...

Iran- Israel: इस्राइली हमले में ईरान को बड़ा झटका, लारीजानी और सुलेमानी की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: ईरान ने मंगलवार देर रात...

Fire In Indore: इंदौर में दर्दनाक हादसा, घर में लगी भीषण आग, सात लोगों की जलकर मौत

जनवाणी ब्यूरो। नई दिल्ली: इंदौर के ब्रजेश्वरी एनेक्स इलाके में...
spot_imgspot_img