Saturday, April 4, 2026
- Advertisement -

56 करोड़ की पेयजल परियोजनाओं का हुआ शिलान्यास

  • विधायक ने कहा ग्रामीणों को स्वच्छत पेयजल होगा मुहैया

जनवाणी संवाददाता |

शामली: शामली सदर विधायक तेजेंद्र निर्वाल ने शामली विधानसभा क्षेत्र में लगभग 56 करोड की 18 पेयजल परियोजनाओं का शिलान्यास किया। इन परियोजनाओं के बाद ग्रामीणों को पीने के लिए स्वच्छ जल उपलब्ध हो सकेगा।

शुक्रवार को विधायक तेजेंद्र निर्वाल ने अपने कृष्णा नगर स्थित कार्यालय पर जिन पेयजल परियोजनाओं का शिलान्यास किया उनमें पंजोखरा 298.63 लाख, रामपुर खेडी 242.03 लाख , ब्रहमखेडा 201.57 लाख, लोहरीपुर में 221.29 लाख , मीमला तालाब 234.47 लाख, हुरमजपुर एवं शाहपुर 221.71 लाख, रसुलपुर गुजरान 220.10 लाख, कांजरहेडी 212.42 लाख, गुज्जरपुर एवं फतेहपुर में 294.80 लाख, खेडी पट्टी एवं भिक्की माजरा में 280.36 लाख, भारसी 370.94 लाख, आल्दी 346.51 लाख, आदमपुर में 189.34 लाख, खेडा कुरतान में 454.80 लाख, खंद्रावली एवं साल्हाखेडी में 498.86 लाख, मलकपुर 286.52 लाख, चूनसा एवं कुरमाली 473.105 लाख, काबडौत एवं बुटराडी में 648.468 लाख की पेयजल योजनाए सम्मिलित है।

विधायक तेजेंद्र निर्वाल ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में हमारा देश व प्रदेश विकास के नए आयाम को छू रहा है जिसमें शामली भी अछूता नहीं है।

पहले योजनाएं कागज पर बनती थी और कागज पर ही खत्म हो जाती थी लेकिन आज हर योजना और परियोजना कार्य जमीनी स्तर पर हो रहा है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

उत्पाती होते बच्चों की मानसिकता

उषा जैन ‘शीरीं’ बच्चों का अधिकतम समय शिक्षा ग्रहण करते...

नफरत किस से करू…कैसे करूं?

क्या जमाना आ गया है, जहां कभी फोटो खिंचवाने...

क्या ममता करेंगी फिर से धमाल?

अब जब चुनाव की तारीखें घोषित हो चुकी हैं...

ईरान के मामले में चूक गए ट्रंप

जॉर्ज बर्नार्ड शॉ ने जॉर्ज विल्हेम फ्रेडरिक हेगेल के...

Raza Murad: रजा मुराद ने मां को याद कर लिखा भावुक संदेश, कहा- ‘सबसे बड़ा आशीर्वाद’

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img