Wednesday, March 18, 2026
- Advertisement -

श्रीराम कॉलेज की एमपीएड की छात्रा वैशाली ने किया नार्थ जोन वालीबॉल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन

जनवाणी संवाददाता  |

मुजफ्फरनगर: श्रीराम कॉलेज के शारीरिक शिक्षा विभाग के पाठयक्रम एमपीएड प्रथम वर्ष की छात्रा वैशाली बालियान नेे नार्थ जोन वालीबॉल महिला वर्ग प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुये महाविद्यालय का नाम रोशन किया।

प्रतियोगिता के बारे में जानकारी देते हुए श्रीराम कॉलेज के शारीरिक शिक्षा विभाग के विभागाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने बताया कि यह प्रतियोगिाता नार्थ जोन वालीबॉल प्रतियोगिता मेरठ कालेज, मेरठ में खेली गई थी।

इसमें सम्पूर्ण भारत के विभिन्न विश्वविद्यालयों के खिलाडियों ने प्रतिभाग किया। श्रीराम कॉलेज के एमपीएड पाठयक्रम की प्रथम वर्ष की छात्रा वैशाली बालियान ने नार्थ जोन वालीबॉल महिला वर्ग प्रतियोगिता में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर अपना तथा महाविद्यालय का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता में शानदान प्रदर्शन करने पर श्रीराम ग्रुप आफ कालिजेज के चेयरमैन डा एससी कुलश्रेष्ठ ने छात्रा को बधाई दी तथा उसके उज्जवल भविष्य की कामना की ।

श्रीराम कॉलेज की प्राचार्या डा प्रेरणा मित्तल, ट्रेजरार देवेन्द्र चौधरी ने विद्यार्थियों के महाविद्यालय लौटने पर बधाई दी तथा प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। छात्रा वैशाली द्वारा अपनी इस सफलता का श्रेय श्रीराम कॉलेज में मिलने वाली बेहतरीन खेल सुविधाओं तथा अपने शिक्षकों एवं कोच को दिया।

इस अवसर पर शारीरिक शिक्षा विभाग के प्रवक्ता भूपेन्द्र कुमार, डा अब्दुल अजीज खान, डा अरविन्द वेदवान, सन्दीप कुमार, प्रशान्त कुमार, सुनील कुमार, साक्षी शर्मा आदि प्रवक्तागण उपस्थित रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Saharanpur News: पुलिस मुठभेड़ में लूट के आरोपी दो बदमाश घायल अवस्था में गिरफ्तार

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए...

Saharanpur News: सहारनपुर में बदलेगा मौसम, आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में मौसम का मिजाज बदलने...

Iran- Israel: इस्राइली हमले में ईरान को बड़ा झटका, लारीजानी और सुलेमानी की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: ईरान ने मंगलवार देर रात...

Fire In Indore: इंदौर में दर्दनाक हादसा, घर में लगी भीषण आग, सात लोगों की जलकर मौत

जनवाणी ब्यूरो। नई दिल्ली: इंदौर के ब्रजेश्वरी एनेक्स इलाके में...
spot_imgspot_img