Sunday, March 22, 2026
- Advertisement -

एनसीआरटीसी ने किया पोर्टल पिलर का निर्माण

जनवाणी संवाददाता  |

मेरठ: एनसीआरटीसी ने मेरठ में स्पेशल स्टील स्पेन की स्थापना के लिए पोर्टल पिलर का निर्माण प्रारम्भ हो गया है। इसके अंतर्गत यू शैल टाइप के प्रथम पोर्टल पिलर स्थापित कर लिए गए हैं। ये पोर्टल पिलर मेरठ में मेरठ साउथ स्टेशन के पास दिल्ली – मेरठ एक्सप्रेस-वे के दोनों ओर स्थापित किए जाने हैं, ताकि यहां पर स्पेशल स्टील स्पेन को इन पोर्टल पिलर पर स्थापित किया जा सके है।

दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे को पार करने के लिए यहां पर 50 मीटर लंबा स्पेशल स्टील स्पेन स्थापित किया जाना है। लगभग 25 मीटर लम्बे और 100 टन वजनी इस यू शेल बीम को जो वास्तव में पोर्टल पिलर है, दिल्ली- मेरठ एक्सप्रेस-वे के पहले मेरठ साउथ आरआरटीएस स्टेशन के पास जमीन से लगभग 15 मीटर की ऊँचाई पर दोहरे पिलर की मदद से स्थापित किया गया हैं।

ऐसा ही एक और पोर्टल पिलर एक्सप्रेस-वे के दूसरी ओर भी स्थापित किया जाएगा। आरआरटीएस कॉरिडोर का एलाइनमेंट दिल्ली से मेरठ की ओर मेरठ साउथ स्टेशन के पास व्यस्त दिल्ली मेरठ एक्सप्रेस-वे को ऊपर से पार करने के लिए हल्का घुमाव लेता है और परतापुर रेलवे फ्लाईओवर के सामानांतर होकर पुन: मुख्य रोड पर आकर परतापुर स्टेशन से जुड़ता है।

घुमावदार एलाइनमेंट के कारण यहां पर इस तरह के पोर्टल पिलर का निर्माण हो रहा है। इस पूरे निर्माण कार्य में दिल्ली मेरठ रोड और दिल्ली मेरठ एक्सप्रेस-वे पर किसी भी प्रकार का यातायात अवरोधित नही हुआ और आम जन को न्यूनतम कठिनाई का सामना करना पड़ा।

पोर्टल पिलर के यू शैल बीम की स्थापना में भी प्री कास्ट तकनीक का इस्तेमाल किया गया है जिसकी खास बात यह है की इससे निर्माण की उत्तम गुणवत्ता निश्चित रहती है और निर्माण कार्य में भी कम समय लगता है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Gangaur Vrat 2026: गणगौर पूजा आज, जानें समय, नियम और विधि

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

World News: ईरान संकट पर ट्रंप का सियासी संकेत, जंग रोकने के विकल्प पर विचार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल की राजनीति चुनाव...

Punjab News: अमृतसर वेयरहाउस मैनेजर Suicide Case, मंत्री का इस्तीफा, जांच जारी, सियासत गरम

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पंजाब वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन के अमृतसर...

Andhra Pradesh News: आंध्र प्रदेश में बस में लगी भीषण आग, विधायक समेत 37 यात्री सुरक्षित

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले...
spot_imgspot_img