Tuesday, May 12, 2026
- Advertisement -

बस में गैंगरेप से हड़कंप, कहानी झूठी निकली

  • सरुरपुर की महिला ने खुद अपने साथी के साथ रची थी कहानी
  • आरोपी फौजी गिरफ्तार जयादा शराब पीने से हो गई बदहवास

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: ब्रह्मपुरी थानांतर्गत मेवला फ्लाईओवर के पास सड़क पर बेहोशी की हालत में मिली महिला के साथ चलती बस में गैंगरेप की खबर ने पुलिस में हड़कंप मचा दिया। पुलिस अधिकारी भागकर जिला अस्पताल गए। जब इस घटना की बारीकी से जांच की कई तो पता चला कि महिला ने अपने परिचितों के साथ पहले शराब पी फिर संबंध बनाये। ज्यादा नशा होने के कारण साथी उसको सड़क पर फेंक कर फरार हो गए। पुलिस ने एक बर्खास्त फौजी को गिरफ्तार कर लिया है जबकि दूसरे साथी की तलाश की जा रही है।

महिला ने लगाया था आरोप

सरुरपुर के कक्केपुर निवासी महिला ने आरोप लगाया था कि वो मिर्जापुर जाने के लिये सोहराब गेट डिपो से बस में सवार हुई थी। बस के चालक और परिचालक ने नशीला कोल्ड ड्रिंक पिलाकर उसके साथ रात भर गैंगरेप किया और बाद में सुबह के वक्त सड़क पर फेंककर फरार हो गए। बस में गैंगरेप की खबर ने हड़कंप मचा दिया और एसएसपी ने सदर, ब्रह्मपुरी, टीपीनगर थानों की पुलिस इस केस को वर्कआउट करने में लगा दी। पुलिस ने जिला अस्पताल जाकर जब महिला से बात की तो वही कहानी बताई।

कहानी पलट गई

सीओ ब्रह्मपुरी अमित तिवारी ने बताया कि सुबह साढ़े सात बजे नशे की हालत में एक 35 वर्षीय महिला मिली, जिसको अस्पताल ले जाया गया। जहां इसके द्वारा बताया गया कि कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर बस में इसके साथ दुराचार किया गया। पूरी घटना के संदर्भ में गहन छानबीन, जांच, महिला के पति से पूछताछ, सीसीटीवी कैमरे और महिला के मोबाइल नंबर के सीडीआर के डिटेल के आधार पर जानकारी प्राप्त हुई। महिला की उम्र 35 वर्ष है।

जिसके आठ वर्ष का एक बच्चा है। महिला तीन साल पहले थाना सरूरपुर के रहने वाले एक व्यक्ति के साथ अपने पति को छोड़कर रहने लगी थी, फिर बाद में उसके छोटे भाई के साथ रहने लगी थी। महिला मूलत: मिजार्पुर की रहने वाली है। पूछताछ में महिला वर्तमान में जिस व्यक्ति के साथ रह रही है उसके द्वारा बताया गया कि यह महिला पूर्व में भी घर से बिना बताए कई बार चली गई है और शराब पीने की आदी है।

शुक्रवार को दोपहर तीन बजे घर से बिना बताए निकली थी। छानबीन से यह तथ्य पाया गया की एक व्यक्ति का लोकेशन इस महिला के साथ ही एक स्थान पर मिला। जानकारी हुई कि वह बर्खास्त फौजी है जो बस चलवाता है। महिला के मोबाइल के कॉल डिटेल से पता चला कि महिला ने खुद अपने मोबाइल से उस बर्खास्त फौजी को फोन किया था। फिर महिला, बर्खास्त फौजी और एक अन्य साथी तीनों ने देवलोक कॉलोनी में एक साथ मिलकर एक स्थान पर शराब पी फिर आपसी सहमति से उनके शारीरिक संबंध बने और फिर सुबह नशे की हालत में दिल्ली रोड पर उन लोगों द्वारा महिला को छोड़ दिया गया। बर्खास्त फौजी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

spot_imgspot_img