Monday, March 23, 2026
- Advertisement -

पशु चिकित्सक पर जानलेवा हमला: दुकान में तोड़फोड़, नकदी लूट, जांचोपरांत कार्रवाई

जनवाणी संवाददाता |

मवाना: नौ लाख रुपये मांगने के लिए पहुंचे पशु चिकित्सक पर आधा दर्जन युवकों ने जानलेवा हमला बोलकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। आरोप है कि इस दौरान हमलावरों ने अवैध हथियारों से दो राउंड फायरिंग करने पर बाजार में अफरातफरी मच गई और चिकित्सक के भाई की दुकान में तोड़फोड़ कर 10 हजार रुपये लूटने की बात भी सामने आई है। एकत्रित भीड़ के साथ चिकित्सक ने एक हमलावर को तमंचे के साथ दबोचकर पुलिस के हवाले कर दिया। पीड़ित ने आधा दर्जन हमलावरों के खिलाफ नामजद तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई हैं।

आकांक्षा कुंज निवासी पशु चिकित्सक सुशील कुमार के कस्बा निवासी एक युवक को नौ लाख रुपये हाथ उधार दिये थे। काफी तकादा करने के बाद चिकित्सक को रुपये देने के बहाने दबंगों ने आधा दर्जन युवकों को साथ लेकर चिकित्सक सुशील पर जानलेवा हमला बोलकर बेरहमी से पिटाई कर दी। इस दौरान हमलावरों ने जान से मारने की धमकी देते हुए तमंचे से फायरिंग कर दी। फायरिंग की आवाज सुनकर बाजार में अफरातफरी मच गई और मामले की जानकारी पुलिस को दी।

पुलिस के पहुंचने से पहले आरोपियों ने पीड़ित चिकित्सक के दोस्त सुमित की दुकान पर तोड़फोड़ कर 10 हजार रुपये लूटने का आरोप भी लगाया है। भीड़ ने घटना में शामिल एक हमलावर दीपांशु को तमंचे के साथ दबोच लिया और थाने लाकर पुलिस को सौंपा। पुलिस मौके पर पहुंची और जानकारी ली।

पीड़ित चिकित्सक सुशील ने हमलावरों के खिलाफ नामजद तहरीर दी है। इस संबंध में एसओ सतीश कुमार ने बताया कि रुपये के लेन-देन का विवाद है। पुलिस को जांच के निर्देश दिये गये हैं। जबकि फायरिंग कोई नहीं हुई हैं। जांच के बाद ही कार्रवाई की जाएगी।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Chandigarh News: ढाई महीने में दूसरा झटका, आप का पार्षद हुआ कांग्रेस में शामिल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: नगर निगम चुनाव से पहले...

UP: माध्यमिक शिक्षा से लेकर औद्योगिक विकास तक, कैबिनेट करेगी महत्वपूर्ण निर्णय, आज होगी बैठक

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में...

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला उपभोक्ता जब भी कोई वस्तु या सेवा खरीदें,...

UP: केसी त्यागी का रालोद में स्वागत, पश्चिमी यूपी की राजनीति में आ सकते हैं नए मोड़

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: वरिष्ठ राजनेता किशन चंद (केसी) त्यागी...
spot_imgspot_img