Sunday, March 15, 2026
- Advertisement -

बैंक में सेंधमारी कर स्ट्रांग रूम तक पहुंचा चोर, चोरी में नहीं हुआ सफल

  • केस वोल्ट को क्षतिग्रस्त कर केस उड़ाने की पूरी कोशिश
  • पुलिस ने घटना को दबाने का किया प्रयास

जनवाणी संवाददाता

बिनौली: बरनावा पुलिस चौकी से महज सौ मीटर की दूरी पर दाहा मार्ग पर स्थित भारतीय स्टेट बैंक की शाखा में बुधवार की रात्रि कुम्बल करके एक अज्ञात नकाबपोश बदमाश बैंक में घुस गया।

WhatsApp Image 2022 01 13 at 1.50.03 PM 1

जिसने स्ट्रांग रूम के ताले तोड़कर उसमे रखे केस वोल्ट को क्षतिग्रस्त कर केस उड़ाने की भरपूर कोशिश की, लेकिन वह सफल नहीं हो पाया। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने घटना को दबाने का प्रयास किया।

WhatsApp Image 2022 01 13 at 1.50.03 PM

बदमाशों में पुलिस का ख़ौफ़ नजर नहीं आ रहा। जनपद में बैंकों का बदमाश निशाना बना रहे है। बरनावा में पुलिस चौकी के निकट चोर बैंक में चोरी का प्रयास किया। हालांकि चोर सफल नहीं हुआ।

WhatsApp Image 2022 01 13 at 1.50.04 PM

बैंक के अधिकारियों व पुलिस ने शाखा प्रबंधक के कार्यालय में लगी सीसीटीवी फुटेज देखी तो एक अकेला नकाबपोश बदमाश सरिया हाथ में लिए शाखा के पीछे से कुम्बल करके बैंक में घुसता है और सीसीटीवी कैमरे तोड़कर स्ट्रांग रूम तक पहुंचकर स्ट्रांग रूम में लगे चार ताले तोड़कर स्ट्रांग रूम में घुसता है।

जहॉ पर उसने रखी केस वोट को क्षतिग्रस्त करके केस उड़ाने की भरसक कौशिक की, लेकिन वह सफल नहीं हो पाया। इस दौरान बदमाश बैंक से एक सीपीयू, प्रिंटर चोरी कर ले गया ।

शाखा प्रबंधक धुरेन्द्र सिंह ने बताया कि वोल्ट में रखा केस सुरक्षित है। सूचना पर पहुचकर बैंक अधिकारियों ने घटना की जानकारी ली। डॉग स्कवर्ड टीम ने बैंक में पहुंचकर घटना की जांच शुरू कर दी है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Crude Oil: पश्चिम एशिया संकट से कच्चे तेल की कीमतों में 41% उछाल, वैश्विक बाजार में बढ़ा दबाव

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल...

BCCI Awards: शुभमन गिल और स्मृति मंधाना चमके, BCCI नमन अवॉर्ड 2026 में जीते बड़े पुरस्कार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI)...

Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक की गिरफ्तारी रद्द, गृह मंत्रालय ने दी स्वतंत्रता की जानकारी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्रालय ने जलवायु...
spot_imgspot_img