Thursday, April 2, 2026
- Advertisement -

युवक की गर्दन काटकर शव रेलवे ट्रैक पर फेंका

  • शामली में धीमानपुरा फाटक के पास मिला शव
  • शव के पास रक्तरंजित चाकू और एटीएम कार्ड मिला

जनवाणी संवाददाता |

शामली: शहर में दिल्ली-सहारनपुर रेल मार्ग पर धीमानपुरा रेलवे फाटक पर शनिवार की रात एक अज्ञात युवक की चाकू से गर्दन काटकर हत्या करने के बाद शव रेलवे ट्रैक पर फैंक दिया गया।

रविवार की सुबह शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर जीआरपी पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

रविवार की सुबह दिल्ली-सहारनपुर रेल मार्ग पर थाना शामली जीआरपी क्षेत्र के धीमानपुरा फाटक से मात्र करीब तीन मीटर की दूरी पर श्मशान घाट के निकट रेलवे ट्रैक पर प्रात: आसपास के लोग जब लोग टहलने के लिए निकले तो उन्हें रेलवे ट्रैक पर एक युवक का गर्दन कटा शव पड़ा मिला।

सूचना पर शामली थाना जीआरपी पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। जीआरपी से शव के पास से खून से सना हुआ एक चाकू मिला। एक बैग में पानी की बोतल और कपड़े बरामद हुए हैं। साथ ही, एटीएम कार्ड तथा मेट्रो ट्रेन का मंथली पास कार्ड भी मिला है।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जीआरपी शामली के सब इंस्पेक्टर अनिल वर्मा ने आसपास के लोगों से भी पूछताछ कर जांच पड़ताल की। लोगों का कहना था कि आसपास के लोग रात 12 बजे तक टहलते हैं। तब तक यहां कोई घटना नहीं हुई थी। आधी रात के बाद की संभवत: ये घटना है।

इसके बाद सीओ जीआरपी सहारनपुर ने भी घटनास्थल का दौरा किया। जीओ ने कहा कि एटीएम कार्ड के आधार पर मृतक की शिनाख्त हो जाने की संभावना है। सोमवार को जीआरपी संबंधित बैंक में जाकर एटीएम के माध्यम से मृतक का डाटा खंगालने के कार्य में जुटेगी।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Meerut News: कचहरी में बाइक में लगी अचानक आग, अफरा-तफरी का माहौल

जनवाणी संवाददाता | मेरठ: आज गुरूवार को मेरठ कचहरी परिसर...

MP: कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती को FD घोटाले में 3 साल की जेल, तुरंत मिली जमानत

जनवाणी ब्यूरो | नई ​दिल्ली: दिल्ली की विशेष एमपी-एमएलए कोर्ट...

Rajnath Singh: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का दावा,भारत ऊर्जा संकट से निपटने को पूरी तरह तैयार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: केरल विधानसभा चुनाव के मद्देनजर...
spot_imgspot_img