Monday, April 6, 2026
- Advertisement -

दिवंगत बिपिन रावत के भाई ने सीएम से की मुलाकात

  • भाजपा में हो सकते हैं शामिल, राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज

जनवाणी  संवाददाता  |

देहरादून: दिवंगत जनरल बिपिन रावत के भाई कर्नल विजय रावत (सेवानिवृत्त) ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से दिल्ली में मुलाकात की। बुधवार को हुई इस मुलाकात के बाद राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है।

यह संभावना जताई जा रही है कि विजय रावत जल्द भाजपा में शामिल हो सकते हैं। इस दौरान विजय रावत ने कहा भी कि हमारे परिवार की विचारधारा बीजेपी से मिलती है। मैं बीजेपी के लिए काम करना चाहता हूं।

अगर बीजेपी कहेगी तो मैं चुनाव भी लड़ूंगा। वहीं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि आज विजय रावत से भेंट की।

बिपिन रावत व उनके परिवार द्वारा की गई राष्ट्रसेवा को हमारा नमन है। मैं सदैव उनके सपनों के अनुरूप उत्तराखंड बनाने हेतु कार्य करता रहूंगा।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Subashini: तमिल टीवी अभिनेत्री सुभाषिनी ने की आत्महत्या, पारिवारिक विवाद बना वजह

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

LPG Crisis: गैस सिलिंडर नहीं मिलेगा! 1 जुलाई से इन घरों में एलपीजी आपूर्ति बंद

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: पाइप्ड नैचुरल गैस (पीएनजी) उपयोग करने...

Share Market: लाल निशान में खुला बाजार, सेंसेक्स 510 अंक गिरा और निफ्टी 22,600 से नीचे

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में युद्ध बढ़ने...
spot_imgspot_img