Saturday, March 7, 2026
- Advertisement -

दिल्ली एटीएस ने हथियार सप्लाई का आरोपी दबोचा

  • एटीएस की टीम आरोपी को दिल्ली लेकर हुई रवाना

जनवाणी ब्यूरो |

कैराना: हथियार सप्लाई करने के आरोपी का तलाश में दिल्ली की एटीएस पुलिस टीम ने कैराना क्षेत्र में दबिश दी। इस दौरान दिल्ली एटीएस ने कस्बे के एक मौहल्ले से हथियार सप्लाई करने के एक आरोपी को दबोच कर अपने साथ दिल्ली ले गई।

कैराना क्षेत्र में यदा कदा हथियार बनाने की फैक्ट्रिया पकड़ी जाती रही है। कई बार दूसरे प्रदेशों में हथियारों की पकड़ी जाने वाली खेप में कैराना का नाम भी सुर्खियों आता रहा है।

रविवार को भी दिल्ली एटीएस (एंटी टेरीरिज्म स्क्वायड) की टीम कोतवाली पहुंची। यहां पर टीम में शामिल एसआई मुकेश कुमार ने कोतवाली में आमद दर्ज कराई।

टीम के साथ एक बदमाश भी था जिससे दिल्ली में पुलिस ने तंमचे बरामद किए थे। उक्त तमंचे आरोपी ने कैराना निवासी युवक से खरीदे थे। जिसकी गिरफ्तारी के लिए एटीएस कैराना पहुंची।

यहां पर टीम ने अपने साथ लाये गये बदमाश के अपराधिक रिकार्ड भी जानकारी ली। बाद में एटीएस ने स्थानीय पुलिस को साथ लेकर कस्बे के मोहल्ला कायस्थवाडा में दबिश दी।

इस दौरान टीम ने हथियार सप्लाई करने के आरोप में एक युवक को दबोच लिया तथा उसे अपने साथ दिल्ली ले गई।

कोतवाली प्रभारी प्रेमवीर राणा ने बताया कि दिल्ली पुलिस ने आमद दर्ज कराने के बाद क्षेत्र में दबिश दी थी। इसके बाद दिल्ली पुलिस एक आरोपी को अपने साथ ले गई।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

भ्रष्ट सिस्टम के खिलाफ आवाज है ‘सूबेदार’

अस्सी-नब्बे के दशक में बॉलीवुड में अन्याय और भ्रष्ट...

यूं ही नहीं हैं शाहरुख खान ‘किंग’

रजनीकांत स्टारर फिल्म 'जेलर' (2023) को बहुत पसंद किया...

बिहार, बिहार ही रहेगा रेल तो संभालो

जब रेल पटरी से उतरने लगे तो चिंता होना...

जंगल सिर्फ पेड़ नहीं एक जीवित तंत्र है

वृक्षारोपण और प्राकृतिक वन के बीच पारिस्थितिक अंतर को...

अपने-अपने ‘एपस्टीन

इस साल की शुरुआत में उछली ‘ज्येफ्री एपस्टीन फाइल्स’...
spot_imgspot_img