Saturday, March 7, 2026
- Advertisement -

बाइकों की टक्कर में एक बाइक पर सवार दो की मौत

  • बाइक हादसे की चपेट में आए तीसरे बाइक पर सवार दंपत्ति समेत तीन घायल

जनवाणी ब्यूरो |

चंदक: दो बाइकों की टक्कर में एक बाइक पर सवार दो लोगों की मौत हो गई, जबकि हादसे की चपेट में आकर एक अन्य बाइक सवार दंपत्ति व एक बालक गंभीर रुप से घायल हो गया। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भर्ती कराया और दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। हादसे की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

थाना मंडावर के मोहल्ला शाहविलायत निवासी जयराम (55 वर्ष) व मोहल्ला जोशियान निवासी रतिराम (45 वर्ष) रविवार की दोपहर चंदक जा रहे थे। चंदक रेलवे फाटक के पास उनकी बाइक में एक आज्ञत बाइक ने टक्कर मार दी। हादसे में दोनों के सर जमीन पर लग गए, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

जबकि हादसे की चपेट में आकर बाइक सवार जंदरपुर निवासी मनोज, उसकी पत्नी कमलेश व उनकी बच्ची मोनी घायल हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को सीएचसी भर्ती कराया, जहां से उनको जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया और शवों को पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम को भेजा। हादसे की सूचना मिलते ही मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Ram Rahim: हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, राम रहीम को मिली राहत, तीन दोषियों की सजा बरकरार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पंचकूला की सीबीआई कोर्ट द्वारा...
spot_imgspot_img