Wednesday, May 13, 2026
- Advertisement -

एक से त्रिस्तरीय पंचायत की वोटर लिस्ट का पुनरीक्षण कार्य

  • अभियान के दौरान बीएलओ डोर टू डोर करेंगे मतगणना

जनवाणी ब्यूरो |

कैराना: राज्य निर्वाचन आयुक्त के निर्देश पर आगामी एक अक्टूबर से प्रारम्भ होने वाले पंचायत चुनाव की वोटर लिस्ट के पुनरीक्षण कार्य को संपन्न कराने के लिए एसडीएम ने बीएलओ एवं सुपरवाईजरों को गंभीरता से निष्पक्षता के साथ कार्य करने के निर्देश दिए।

सोमवार को तहसील सभगार में राज्य निर्वाचन आयुक्त के निर्देश पर एसडीएम उद्भव त्रिपाठी ने बीएलओ व सुपरवाईजरों की बैठक आयोजित की। इस दौरान एसडीएम ने कहा कि त्रिस्तरीय पंचायत की मतदाता सूचियों के पुनरीक्षण का कार्य आगामी एक अक्टूबर से 12 अक्टूबर तक होगा।

एक बीएलओ को अधिकतम तीन हजार मतदाताओं का पुनरीक्षण करना होगा। एक मतदान केंद्र पर एक बीएलओ की तैनाती होगी। तीन हजार से ऊ पर के मतदान केंद्र पर दो बीएलओ होंगे। प्रत्येक ग्राम पंचायत पर एक सुपरवाइजर होगा। डोर टू डोर मतगणना करनी होगी।

मतदाता सूची में एक पेज पर केवल एक वार्ड है। प्रत्येक परिवार का निर्वाचन गणना कार्ड भरना होगा। जिसकी एक कॉपी परिवार के मुखिया को देनी होगी। प्राप्तकर्ता के हस्ताक्षर कराना अनिवार्य है।

एसडीएम ने कहा कि बीएलओ एक अक्टूबर से 12 नवंबर तक घर-घर जाकर सर्वे करेंगे। उसके बाद वोट बनवाने के लिए एक से पांच नवंबर तक ऑनलाइन आवेदन किया जा सकेगा।

ऑनलाइन आवेदन पत्रों की जांच 6 से 12 नवंबर तक होगी। ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन 6 दिसंबर को किया जाएगा। दावे व आपत्तियां 6 से 12 दिसंबर तक की जा सकेंगी।

इनका निस्तारण 13 से 19 दिसंबर तक किया जाएगा। मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 29 दिसंबर को किया जाएगा। मतदाता सूची पुनरीक्षण काम के दौरान कोविड-19 गाइडलाइन का पालन करना अनिवार्य है।

मास्क का उपयोग अनिवार्य है। पुनरीक्षण काम में लगे अधिकारी और कर्मचारियों को आरोग्य सेतु डाउनलोड करना होगा।
इस दौरान एबीएसए राजलक्ष्मी पांडेय, एडीओ पंचायत धर्मसिंह, वसीम आदि मौजूद रहे।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

पसीने की तकलीफों से बचाव के उपाय

अम्बिका यदि आप पसीने की बदबू से परेशान हैं तो...

गॉल ब्लैडर पथरी के विविध रूप

पित्त की थैली को अंग्रेजी में गॉल-ब्लैडर कहते हैं।...

आपके टूथपेस्ट में क्या है?

एपी भारती टूथपेस्ट के क्षेत्र में उत्पादक कंपनियां एक से...

वर्क फॉर होम की वापसी

आसन्न उर्जा संकट ने अंतत; बड़ा कमाल किया। सरकार...

आम आदमी की परीक्षा का काल

प्रधानमंत्री द्वारा देशवासियों से तेल की खपत कम करने...
spot_imgspot_img