Friday, April 3, 2026
- Advertisement -

डेढ़ करोड के लूट के माल के साथ छह हत्यारोपी गिरफ्तार

जनवाणी ब्यूरो  |

बिजनौर: 24 जनवरी को थाना नहटौर क्षेत्रांतर्गत जंगल में ग्राम बेगराजपुर में अज्ञात शव पड़ा मिला। जिसको पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए ​भेज दिया। 27 जनवरी को ग्राम मलोड़ा चंडीगढ़ पंजाब निवासी राकेश पुत्र पंजाब ने नहटौर पहुंंचकर शव की शिनाख्त अपने पिता नारायण प्रसाद के रुप मेें की।

अज्ञात बदमाशों ने नारायण प्रसाद की हत्या कर स्क्रैप माल से भरा कैंटर लूट लिया है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया। एसपी ने घटना का संज्ञान लेते हुए बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए निर्देश दिए।

स्वाट टीम व नहटौर पुलिस ने प्रकाश में आए गुरदीप सिंह पुत्र स्वर्ण सिंह निवासी ग्राम रसूलपुर आबाद थाना अफजलगढ़, गुरमीत सिंह पुत्र संगत सिंह निवासी ग्राम लाल टप्पड़ थाना डोईवाला जनपद देहरादून उत्तराखंड को लूटा गया कैंटर, लूटे गए 20 हजार रुपये, दो मोबाइल व हत्या में प्रयुक्त खून से सनी लोहे की रॉड सहित गागन नदी पुल नहटौर से गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार बदमाशो की निंशादेही पर सहयोगी बदमाश खालिद पुत्र खलील, आफताब आलम पुत्र मोहम्मद गालिब निवासीगण ग्राम जिगरीवाला थाना अफजलगढ़, शाबेज पुत्र महमूद खान निवासी मोहल्ला कोटला पुरानी सब्जीमंडी थाना मीरापुर मुजफ्फरनगर, दाऊद पुत्र ऐजाज निवासी ग्राम गढ़ी थाना जानसठ मुजफ्फरनगर को गोदाम जिगरीवाला थाना अफजलगढ़ से घटना में प्रयुक्त दो ट्रक, एक कार, तीन मोबाइल फोन व लूट के 20 हजार रुपये के साथ गिरफ्तार किया।

पूरी खबर के लिए जनवाणी पढे

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Meerut News: कचहरी में बाइक में लगी अचानक आग, अफरा-तफरी का माहौल

जनवाणी संवाददाता | मेरठ: आज गुरूवार को मेरठ कचहरी परिसर...

MP: कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती को FD घोटाले में 3 साल की जेल, तुरंत मिली जमानत

जनवाणी ब्यूरो | नई ​दिल्ली: दिल्ली की विशेष एमपी-एमएलए कोर्ट...

Rajnath Singh: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का दावा,भारत ऊर्जा संकट से निपटने को पूरी तरह तैयार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: केरल विधानसभा चुनाव के मद्देनजर...
spot_imgspot_img