Tuesday, March 31, 2026
- Advertisement -

किसान की मेहनत से अर्थव्यवस्था को मिला संबल: कांता

  • जनपद के किसान कोरोना योद्धा सम्मान से सम्मानित किए

जनवाणी संवाददाता |

शामली: भाजपा की प्रदेश उपाध्यक्ष राज्यसभा सदस्य कांता कर्दम ने कहा कि हमारे देश का किसान बहुत मेहनती है। उसकी मेहनत की वजह से कोरोना महामारी में भी भारतीय अर्थव्यवस्था को संबल मिला है।

उक्त उद्गार उच्च शिक्षा विचार मंच के तत्वावधान में स्थानीय सेंट आरसी कान्वेंट स्कूल में आयोजित ‘किसान कोरोना योद्धा सम्मान समारोह’ में बतौर मुख्य अतिथि व्यक्त किए। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहा कि किसानों की मेहनत के कारण ही हमें अनाज मिल पाता है, जिसका जीता जागता सबूत विश्व में फैली कोरोना जैसी महामारी में हम सभी को देखने को मिला है।

किसान ने अपनी व परिवार की परवाह न करते हुए देश के लिए अनाज का उत्पादन किया, जिस कारण लगभग दो माह के लॉकडाउन में भी जनता को अनाज के लिए परेशान नहीं होना पड़ा।

उन्होंने कहा कि हमारे देश के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री ने कहां भी है कि यह देश वीर जवानों व मेहनती किसानो का देश है इसलिए इसको ‘जय जवान-जय किसान’ का नारा दिया गया। और तो ओर यह बात एक दम सत्य है कि ‘देश की खुशहाली का रास्ता किसानों से होकर गुजरता है।’

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कालखण्डे खाप के बाबा चौधरी संजय सिंह लिलौन ने कहां कि आज किसान देश की रीढ़ की हड्डी है। कोरोना काल में देश की आर्थिक प्रगति में भी किसानों की अहम भूमिका रही है।

किसान कोरोना योद्धा सम्मान कार्यक्रम में विशिष्ठ अतिथि पूर्व पालिका चेयरमैन अरविंद संगल ने कहा कि कोरोना संक्रमण काल में जब व्यक्तियों का रहन-सहन अत्यधिक प्रभावित हो रहा है, तब जनपद शामली में वैश्विक महामारी कोरोना समय में राष्ट्रहित, जनहित में अपनी जान की परवाह ना कर, भारत देश के लिए खाद्य आपूर्ति हेतु अन्न-धान, गन्ना आदि फसलों का उत्पादन कर देश एवं देशवासियों के जीवन की रक्षा की हैं।

उन्होंने कहां कि आज आधुनिकता के इस युग में नई-नई तकनीकियों द्वारा खेती की जा रही है। किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए सरकार द्वारा कृषि कॉल सेन्टर बनाये गए है।

भाकियू के प्रदेश प्रवक्ता कुलदीप पंवार ने कहां कि छोटे किसानों को सब्जियों की खेती को प्राथमिकता देनी चाहिए, दूसरी फसलों की तुलना में सब्जियां अधिक पैदावार देती है। कार्यक्रम में जनपद के 86 वरिष्ठ किसानों को ‘किसान कोरोना योद्धा सम्मान’ से सम्मानित किया गया। डा. प्रताप चौधरी ने मंच का संचालन किया।

कार्यक्रम में राकेश सिमभालका, कमलवीर सिंह, रमेश चन्द विश्वकर्मा, मीनू संगल, श्यामबाला, डा. दीपक मलिक, देशपाल राणा, नरेन्द्र प्रधान, राजेन्द्र कुडाना, विजेन्द्र मलिक, महीपाल, गजेन्द्र सिंह, अशोक शर्मा, डा. नीरज मलिक, इंद्रपाल गिरी, डा. देवेन्द्र शर्मा आदि किसानों को सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

डीपफेक पूरी तरह नकारात्मक नहीं

हम उस युग में रह रहे हैं जिसे विशेषज्ञ...

बुनियादी शिक्षा को खोना सही नहीं

वी गर्ग विद्यार्थियों को अपनी रुचियों के अनुसार आगे बढ़ने...

लड़कियों को शिक्षित करने का महत्व

डॉ विजय गर्ग शिक्षा केवल एक मौलिक अधिकार नहीं...

कुछ तो लोग कहेंगे, लोगों का काम है कहना

एक सप्ताह बाद गुड़की घर पर आया। मैंने पूछा,...

अर्थव्यवस्था के लिए बढ़ सकतीं हैं मुश्किलें

अगर अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच संघर्ष चलता...
spot_imgspot_img