Sunday, May 31, 2026
- Advertisement -

चोरी के तीन पशु बरामद, एचएस समेत तीन अभियुक्त पकड़े

  • बढ़ापुर पुलिस ने अभियुक्तों से एक टाटा, बाइक व अवैध शस्त्र किए बरामद

जनवाणी ब्यूरो |

बिजनौर: बढ़ापुर पुलिस ने चोरी हुए तीन पशु बरामद किए है। पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर (एचएस) समेत तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अभियुक्तों के पास से एक टाटा ऐस, बाइक व अवैध शस्त्र भी पकड़े है। हिस्ट्रीशीटर पर बढ़ापुर व कोतवाली देहात थाने में आधा दर्जन से अधिक मुकदमें दर्ज है।

एएसपी देहात संजय कुमार ने सोमवार को अपने कार्यालय में बढ़ापुर से पशु चोरी की घटना का खुलासा किया। उन्होने बताया कि बढ़ापुर के गांव बासोवाला निवासी गजराम सिंह व पवन सैनी पुत्रगण गेंदा सिंह के घर के बाहर दो भैंस व एक कटरा बंधा था, जो 26-27 सितंबर की रात को चोरी कर लिये।

जिसमें गजराज ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने 27 सितंबर की शाम गांव तारापुर के जंगल से कोतवाली देहात के गांव तंजीम उर्फ भूरे पुत्र मुन्ने, बढ़ापुर के गांव सादातपुर निवासी दिनेश पुत्र हीराम सिंह व मोहल्ला नौमी निवासी जीशान पुत्र मोहम्मद उमर को चोरी की दो भैंस व एक कटरे के साथ पकड़ा है।

21 23

अभियुक्त पशुओं को लाधकर कहीं ले जाने के प्रयास में थे। पुलिस ने एक टाटा (छोटा हाथी), एक बाइक व अभियुक्त तंजीम व दिनेश से 315 बोर का एक-एक तमंचा बरामद किया है।

तंजीम ने पुलिस पुछताछ में बताया कि उसके खिलाफ कोतवाली देहात थाने में कई मुकदमें दर्ज है और वह हिस्ट्रीशीटर भी है। इसी कारण से वह कोतवाली देहात छोड़कर अपनी ससुराल मोहल्ला नौमी बढ़ापुर में रहकर अपराध करता था। जिसमें वह अपने साथी दिनेश व अपने साले जिशान के साथ मिलकर जानवरों की चोरी करता था और छोटे हाथी में लाधकर बछरायू अमरोहा की फैक्ट्री में बेच देता था।

पशुओं को बेचकर मिले रूपये से वह अपने परिवार का खर्च उठाता था। एएसपी ने बताया कि तंजीम पर आठ, जीशान पर एक व दिनेश पर दो मुकदमें दर्ज है। अभियुक्तों को गिरफ्तार करने में निरीक्षक अपराध हरिनाथ सिंह, एसआई विनोद कुमार राठी, सविन्द्र कुमार, प्रदीप कुमार व मोनू यादव मौजूद रहें।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Meerut News: मेरठ में संदिग्ध हालत में युवक की मौत, टॉयलेट में मिला शव

जनवाी ब्यूरो | मेरठ: थाना टीपी नगर क्षेत्र में मालियाना...

Delhi News: स्पेशल सेल की बड़ी कार्रवाई, आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़, नौ गिरफ्तार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल...

Bihar News: सरकारी आवास विवाद, राबड़ी देवी ने नोटिस को ठुकराया, दिया तीखा बयान

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री और...

UP News: ईद पर मिलने बुलाया, फिर चाकू से हमला, 17 वर्षीय छात्र की मौत से सनसनी

जनवाणी ब्यूरो | गाजियाबाद: पुलिस ने बताया कि गाजियाबाद की...
spot_imgspot_img