Saturday, March 28, 2026
- Advertisement -

बच्चों को कुपोषण से बचाने के लिए पोषाहार देना जरूरी

जनवाणी संवाददाता |

रुड़की: मेयर गौरव गोयल ने कहा कि बच्चों को कुपोषण से बचाने के लिए पोषक आहार देना आवश्यक है। गर्भवती महिलाओं को पोषक तत्व लेने की सलाह देते हुए उन्होंने स्वच्छता का भी विशेष ख्याल रखने का आग्रह किया।

रामनगर स्थित प्राथमिक विद्यालय परिसर में राष्ट्रीय पोषण मेले का उद्घाटन करते हुए मेयर गौरव गोयल ने मुख्य अतिथि के रुप में बोलते हुए कहा कि गर्भवती महिलाओं के साथ-साथ नवजात शिशुओं को कुपोषण से बचाने के लिए पोषक आहार दिया जाना चाहिए,ताकि जच्चा और बच्चा दोनों स्वस्थ रह सकें।

इसके साथ ही अपने-अपने बच्चों को स्वास्थ्य का पूरा ध्यान रखना एवं स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया जाने का आह्वान भी मेयर गौरव गोयल ने राष्ट्रीय पोषण मेला में आई महिलाओं से किया। सीडीपीओ गीता भंडारी ने मेले में आई गर्भवती महिलाओं एवं माताओं को कुपोषण से बचने के लिए अनेक जानकारियां दी तथा सरकार द्वारा चलाए जा रहे कार्यक्रमों के बारे में बताया।

इस दौरान गर्भवती महिलाओं एवं शिशुओं को किट व पोषक आहार भेंट किया गया, वहीं दूसरी ओर खंजरपुर स्थित राष्ट्रीय पोषण मेले का मेयर गौरव गोयल द्वारा फीता काटकर उद्घाटन किया गया। यहां आई दर्जनों गर्भवती महिलाओं को भी किट वितरित की गई तथा कुपोषण से बचाव के उपाय बताए गए।

पार्षद श्रीमती पूनम देवी ने मेले में आई महिलाओं एवं माताओं को स्वस्थ रहने तथा नवजात शिशुओं की देखरेख करने व उन्हें कुपोषण से बचाने के तरीके बताएं।

इस अवसर पर प्रधानाध्यापक जान इलाही,सहायक अध्यापिका पूनम अरोड़ा, कल्पना शर्मा, सुनीता रानी, रजनी अरोड़ा, काजल शर्मा, प्रेरणा, निशा शर्मा, आरती गोयल, सुषमा प्रजापति, शशी नेगी, अर्पणा रानी, रंजीता, सुभाष यादव, सुरेश कुमार, सोनू यादव, दीप्ति भारद्वाज, रुकमणी, गीता कुमारी आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

भविष्य की सुपरस्टार हैं आयशा खान

एक्ट्रेस आयशा खान ने साल 2025 में फिल्म 'जाट'...

सेल्फ ऑब्सेशन के लिए जानी जाती हैं उर्वशी रौतेला

बॉलीवुड से लेकर इंटरनेशनल फैशन और ग्लैमर इंडस्ट्री तक...

मनोरंजन की गिरावट और मौन सेंसर बोर्ड

अजय जैन 'विकल्प' 'कृत्रिम बुद्धिमत्ता' के दौर में इन दिनों...

फरेब लाल का एआई और ठगी गई जनता

रामपुर गांव के आधुनिकतावादी 'फरेब लाल' ने जब इस...

भविष्य की रोशनी का वैश्विक संकल्प

प्रकृति और मनुष्य का रिश्ता आदिकाल से एक अटूट...
spot_imgspot_img