Thursday, April 30, 2026
- Advertisement -

महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने दी श्रद्धांजलि

जनवाणी ब्यूरो |

लखनऊ: आज महात्मा गांधी जी की पुण्यतिथि पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने गांधीजी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनको नमन किया। दो मिनट मौन रहकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर राष्ट्रीय सचिव राजेन्द्र चौधरी एवं प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

अपने सम्बोधन में अखिलेश यादव ने कहा कि आज के दिन गांधी की हत्या हुई थी। हर वर्ष इस दिन बलिदान दिवस मनाया जाता है। गांधीजी की गणना विश्व के महानतम व्यक्तियों में होती है। उन्होंने मानवता को सत्य और अन्याय के विरोध का जो संदेश दिया डॉ0 लोहिया ने वही रास्ता अपनाया था। गांधी के सत्य, अहिंसा और सामाजिक सौहार्द के वैचारिक स्तम्भ पर ही समाजवाद की नींव रखी गई है और समाजवादी पार्टी इसी विचारधारा को लेकर संघर्षरत है।

यादव ने कहा कि गांधी की हत्या तो गोडसे नामक व्यक्ति ने की थी किन्तु अब कुछ लोगों द्वारा गांधी की विचारधारा को भी मिटाने की साजिशें हो रही हैं। गांधी जी सबकी सहमति पर बल देते थे जबकि आज सत्ता  पक्ष एकाधिकारी मानसिकता का प्रदर्शन कर रहा है। लोकतंत्र में विपक्ष की बात अनसुनी कर सिर्फ अपने मन की बात थोपने की कोशिश करना अवांछनीय है।

अखिलेश यादव ने अपने कार्यकर्ताओं से कहा कि वे गांधी के विचारों से अवगत होने के साथ अन्याय और असत्य के खिलाफ संघर्ष में पीछे नहीं रहे। समाज विरोधी तत्वों से समाजवादी पार्टी निबटने के लिए कमर कस चुकी है।

गांधी आश्रम, खादी भवन हजरतगंज लखनऊ में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की तरफ से पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेन्द्र चौधरी द्वारा बलिदान दिवस पर गांधीजी की प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित किए गए।

इस अवसर पर अनुराग मिश्र, मधुकर त्रिवेदी , मणेन्द्र मिश्र ‘मशाल‘, सोनू कनौजिया, एसके राय, अतहर हुसैन, इमरान, ओंकार सिंह सहित गांधी आश्रम के कर्मचारियों तथा प्रबन्धक श् मौहारी तिवारी ने भी पुष्पांजलि अर्पित की।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

बंगाल चुनाव: मतदान के बीच भवानीपुर में बवाल, शुभेंदु अधिकारी को घेरा, पुलिस का लाठीचार्ज

जनवाणी ब्यूरो | कोलकाता: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे...

UP News: PM Modi ने गंगा एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन, यूपी को मिला High-Speed कनेक्टिविटी का तोहफा

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश...

UP Weather Update: भीषण गर्मी से जनजीवन बेहाल, रात में भी नहीं मिल रही राहत

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: जिले में पड़ रही भीषण गर्मी...
spot_imgspot_img