Sunday, March 15, 2026
- Advertisement -

21 ग्रैंड स्लेम जीतने वाले पहले खिलाड़ी बने नडाल

  • आॅस्ट्रेलियन ओपन के फाइनल में डेनियन मेदवेदेव को हराया, पांच सेटों तक चला मुकाबला

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: राफेल नडाल ने इतिहास रच दिया है। 35 साल के स्पेनिश टेनिस खिलाड़ी ने आॅस्ट्रेलियन ओपन के फाइनल में 25 साल के रूसी स्टार डेनिल मेदवेदेव को पांच सेट तक चले संघर्ष में 2-6, 6-7, 6-4, 6-4, 6-4 से हरा दिया। यह नडाल के करियर का दूसरा आॅस्ट्रेलियन ओपन और ओवरआॅल 21वां ग्रैंड स्लेम खिताब है।

नडाल इसके साथ ही ग्रैंड स्लेम के 145 साल के इतिहास में सबसे ज्यादा मेंस सिंगल्स खिताब जीतने वाले पुरुष खिलाड़ी बने गए। उन्होंने स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर और सर्बिया के नोवाक जोकोविच को पीछे छोड़ा। इन दोनों के नाम 20-20 ग्रैंड स्लेम टाइटल हैं। 2009 के बाद नडाल ने दूसरी बार आॅस्ट्रेलियन ओपन पर कब्जा जमाया है। 2009 में नडाल ने रोजर फेडरर को फाइनल में हराया था।

वह फाइनल मैच भी पांच सेट तक चला था। हालांकि उसके बाद नडाल को चार बार इस टूर्नामेंट के फाइनल में हार का सामना करना पड़ा। आखिरकार 13 साल के इंतजार के बाद राफेल नडाल फिर से आॅस्ट्रेलियन ओपन जीतने में सफल रहे। फाइनल मुकाबले का पहला सेट मेदवेदेव के नाम रहा। उन्होंने नडाल को 6-2 से हराया। खेल की शुरूआत में नडाल ने बढ़त जरूर बनाई थी, लेकिन मेदवेदेव ने शानदार वापसी करते हुए पहला सेट अपने नाम किया।

दोनों के बीच दूसरा सेट काफी रोमांचक रहा। दोनों खिलाड़ियों ने दो बार एक दूसरे की सर्विस ब्रेक की। एक समय नडाल 4-2 से आगे चल रहे थे, तभी मेदवेदेव ने धमाकेदार वापसी की और मुकाबले को 6-6 की बराबरी पर ला खड़ा किया और टाइब्रेकर में ये सेट मेदवेदेव 7-6(7-5) से जीता।

पहले दोनों सेटों में मिली हार के बाद राफेल ने जोरदार वापसी की और लगातार दो सेट जीतकर मुकाबले को फाइनल सेट तक लेकर गए। तीसरा और चौथा सेट नडाल ने 6-4 से अपने नाम किया। फाइनल सेट भी मेदवेदेव ने हार नहीं मानी और नडाल के खिलाफ कड़ा संघर्ष किया, लेकिन अंत में जीत एक बार फिर से राफेल नडाल के हाथों ही लगी। उन्होंने आखिरी सेट 7-5 से जीता।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला हर वर्ष 15 मार्च को विश्व भर में...

पुराना है नाम बदलने का चलन

अमिताभ स. पिछले दिनों, भारत के एक राज्य और कुछ...

IAF Agniveer Vayu: खिलाड़ियों के लिए एयरफोर्स भर्ती, जानें आवेदन शुरू होने की तारीख

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय वायु सेना ने अग्निवीर...

Delhi Fire: दिल्ली के नेचर बाजार में भीषण आग, 40 दुकानें जलकर खाक

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: रविवार सुबह दिल्ली के अंधेरिया...
spot_imgspot_img