Tuesday, March 24, 2026
- Advertisement -

सांसद ने कमल के लिये किया प्रचार, जनसमर्थन मांगा

  • भाजपा प्रत्याशी ने डोर-टू-डोर किया जनसंपर्क, मिला समर्थन

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: भारतीय जनता पार्टी के शहर विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी कमल दत्त शर्मा ने अनुराग, दशमेश नगर, देवपुरी, केएमसी के पास डोर टू डोर जनसंपर्क कर जनता जनार्दन का आशीर्वाद लिया। इस दौरान क्षेत्रवासियों ने फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया और पुष्प वर्षा की।

इस अवसर पर भारी संख्या में महिलाएं और युवा शामिल रहे और युवाओं ने कमल दत्त शर्मा जिंदाबाद के जोरदार नारे लगाकर समर्थन दिया। इसके साथ कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाड़ों के साथ स्वागत किया और महिलाओं ने टीका लगाकर जीत का आशीर्वाद दिया।

शहर विधानसभा क्षेत्र के ब्रह्मपुरी में चौपाल कार्यक्रम में देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन को वर्चुअल माध्यम से समस्त कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रवासियों के साथ सुना। शाम के समय कमल दत्त शर्मा ब्रह्मपुरी, लाला का बाजार, सराफा और अंदरूनी मोहल्लों में गए और जीत के लिये आशीर्वाद लिया।

इस मौके पर भाजपा प्रत्याशी का कहना था कि जीतने के बाद वो पूरे विधानसभा क्षेत्र का विकास करेंगे और हर किसी की परेशानी में खड़े रहेंगे। वहीं भाजपा प्रत्याशी के साथ सांसद राजेन्द्र अग्रवाल ने भी जनसंपर्क कर पार्टी प्रत्याशी को जिताने का आहवान किया।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Gold Silver Price Today: सर्राफा बाजार में नरमी, सोना ₹2,360 और चांदी ₹9,050 तक टूटी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी तनाव...

Delhi Budget 2026: सीएम रेखा गुप्ता ने पेश किया ‘हरित बजट’, विकास और पर्यावरण में संतुलन पर जोर

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा की कार्यवाही मंगलवार...

Share Market: शेयर बाजार में तेजी का रंग, सेंसेक्स 1,516 अंक उछला, निफ्टी 22,899 पार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय शेयर बाजार मंगलवार को...

LPG Rate Today: एलपीजी सिलिंडर के आज के रेट, सप्लाई संकट के बीच क्या बढ़ेंगे दाम?

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: देशभर में घरेलू और कमर्शियल...

Delhi Bomb Threat: दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष को बम धमकी, CM और केंद्रीय नेताओं के नाम भी शामिल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता...
spot_imgspot_img