Saturday, April 11, 2026
- Advertisement -

कल जयंत चौधरी, आठ को मेरठ में ओमप्रकाश राजभर की गर्जना

  • पहले चरण के अंतिम दिनों में गठबंधन झोंकेगा प्रत्याशियों के प्रचार में ताकत

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: पहले चरण के अंतिम दिनों में सपा-रालोद गठबंधन प्रचार में अपनी पूरी ताकत झोंकेगा। इसके लिए नेताओं के प्रचार का रोड मैप तैयार कर लिया गया है। सात फरवरी को जहां मेरठ और गाजियाबाद जिले की आधा दर्जन विधानसभा क्षेत्रों में रालोद मुखिया जयंत चौधरी की सभा और रोड शो के कार्यक्रम गठबंधन प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार करने को तय किए गए हैं। वहीं, अगले ही दिन आठ फरवरी को गठबंधन के घटक दल सुभासपा के अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर भी क्रांतिधरा पर चुनावी हुंकार भरेंगे।

03 5

रालोद नेता जयंत चौधरी के सात फरवरी को मेरठ कैंट, सिवालखास, मोदीनगर, और बागपत क्षेत्र में चुनावी कार्यक्रम पार्टी की ओर से तय किए गए है। इस दौरान वह कैंट क्षेत्र में जनसभा के साथ ही रोड शो करेंगे। सिवालखास के रोहटा में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। इसके अलावा इसी क्षेत्र से सटी मोदीनगर और बागपत विधानसभा में जनसभा के साथ ही कुछ क्षेत्रों में रोड शो कर गठबंधन प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार किया जाएगा।

04 6

अगले ही दिन आठ फरवरी को मेरठ की किठौर विधानसभा में पूर्वांचल के फायरब्रांड नेता और सुभासपा मुखिया ओमप्रकाश राजभर की चुनावी गर्जना होगी। किठौर क्षेत्र में चुनावी सभा के साथ ही विधानसभा के कुछ इलाकों में रोड शो का कार्यक्रम तय किया गया है।

वह किठौर विधानसभा क्षेत्र में सपा-रालोद गठबंधन प्रत्याशी पूर्व मंत्री शाहिद मंजूर के समर्थन में वोट मांगेगे। दोनों नेताओं को कार्यक्रम पार्टी की ओर से जारी किया गया है। पहले चरण के प्रचार में ओमप्रकाश राजभर की मेरठ में पहली चुनावी सभा किठौर की होगी।

गठबंधन के स्टार प्रचारकों की वेस्ट से रही दूरी

पहले चरण में चुनाव के लिए सपा और रालोद गठबंधन की ओर से बनाए गए स्टार प्रचारों की अभी तक मेरठ से दूरी रही है। यहां भाजपा के सबसे अधिक स्टार प्रचार पार्टी प्रत्याशियों के लिए प्रचार करने पहुंचे हैं। जबकि सपा-रालोद गठबंधन, कांग्रेस और बसपा समेत तमाम दल इस मामले में भाजपा के मुकाबले फिसड्डी रहे हैं। वेस्ट यूपी के पहले चरण को गठबंधन की ओर से अखिलेश यादव और जयंत चौधरी ने ही अधिकांश चुनाीव क्षेत्रों को मथा है।

जबकि भाजपा के लिए गृहमंत्री अमित शाह, सीएम योगी आदित्यनाथ, प्रदेशाध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह, केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य सरीखे नेताओं ने डोर-टू-डोर प्रचार से लेकर चुनावी सभाएं की हैं। बसपा मुखिया मायावती भी कोरोना खतरे के मद्देनजर देर से प्रचार अभियान में शामिल हुई हैं। पहले चरण में कांग्रेस के लिए स्टार प्रचारक प्रियंका गांधी, छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल और सचिन पायलट की चुनावी सभा व रोड शो हुए हैं।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Saharanpur News: विश्व स्वास्थ्य दिवस पर जागरूकता का संदेश, वैज्ञानिक दृष्टिकोण अपनाने पर जोर

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर...

Saharanpur News: तेज कार्रवाई से टली बड़ी दुर्घटना, फायर टीम ने समय रहते पाया आग पर काबू

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: मंगलवार तड़के फाजिल कॉलोनी हबीबगढ़ रोड...

Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट में आज से सुनवाई, सबरीमाला 2018 फैसले की समीक्षा

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट मंगलवार को केरल...
spot_imgspot_img