जनवाणी संवाददाता |
हल्दौर: थाना क्षेत्र के कस्बा झालू निवासी महिला के मोबाइल पर फर्जी बैंक कर्मी ने एटीएम कार्ड बन्द होने की बात बताकर महिला से कार्ड का नम्बर की जानकारी हासिल कर ली। जिसके बाद महिला के बैंक खाते से करीब 14 हजार रुपये उड़ा लिये। महिला ने पुलिस को तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है।
कस्बा झालू के मोहल्ला मौलवियान निवासी रमन कौर पत्नी नरदेव लाल ने थाने में दी गई तहरीर में बताया कि एक माह पूर्व उसके मोबाइल पर किसी ने खुद को बैंक कर्मी बताकर उसका एटीएम बन्द होने की जानकारी दी तथा पुनः एक्टिवेशन के लिए कार्ड का 16 डिजिट का नम्बर मांगा।
महिला द्वारा उक्त नम्बर काल करने वाले को उपलब्ध करा दिया गया।महिला का आरोप है उसके बाद पांच 6 किस्तों में उसके खाते से करीब 14 हजार रुपये अब कट गए तब उसने अपना कार्ड ब्लाक करा दिया।महिला ने मामले में कार्यवाही की मांग की है।

