- ब्लाक प्रमुख चौधरी अतुल कुमार सिंह ने फीता काटकर किया उद्धघाटन
जनवाणी ब्यूरो |
धामपुर: ब्लॉक अल्हैपुर धामपुर में उत्तर प्रदेश कौशल विकाश मिशन द्वारा आयोजित राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन में महिला समूह की सदस्यों को दस दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्धघाटन ब्लाक प्रमुख चौधरी अतुल कुमार सिंह ने फीता काट कर किया।
कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन बिजनौर से जिला प्रबंधक आशीष कुमार, प्रशिक्षण प्रदाता भारतीय महिला कल्याण एवं बाल विकास शोध संस्थान के जिला समन्वयक अंकुश कुमार, राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन से राजकुमार आदि ने विचार रखे। बतौर मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख चौधरी अतुल कुमार सिंह ने उत्तर प्रदेश कौशल विकाश मिशन के बारे में लाभार्थियों को जानकारी दी।

