Saturday, March 7, 2026
- Advertisement -

क्या सिद्धु ने शुरू कर दी है मौन बगावत? पढ़िए पूरी खबर

जनवाणी ब्यूरो । 

नई दिल्ली: सियासत में अपने अंदाज से लोगों को अपना मुरीद बनाने वाले नवजोत सिंह सिद्धू प्रचार करते नहीं दिख रहे हैं। पंजाब कांग्रेस का प्रदेश अध्यक्ष होने के नाते नवजोत सिंह सिद्धू की जिम्मेदारी पूरे पंजाब में प्रचार की है।

लेकिन जब से चन्नी का नाम सीएम पद के लिए सामने आया है तब से सिद्धू राज्य में प्रचार के लिए नहीं निकले। सिद्धू की पत्नी से इस बारे पूछा गया तो उन्होंने जवाब दिया कि चेहरा सामने आ गया है। अपना एजेंडा बताएंगे कुछ अगर बयान अलग दे दिया तो मीडिया में आ जाएगा कि दोनों की अभी से नहीं बनती है।

क्या सिद्धू ने शुरू कर दी है मौन बगावत

सवाल ये है कि क्या चन्नी को चेहरा बनाए जाने से नाराज सिद्धू ने मौन बगावत कर दी है? चन्नी को चेहरे बनाए जाने के ऐलान किए जाते वक्त राहुल गांधी ने सिद्धू की जमकर तारीफ की थी। लेकिन मौजूदा हाल में लग रहा है जैसे सिद्धू ने पंजाब को चन्नी के लिए छोड़ दिया है। सिद्धू की पत्नी पहले भी सिद्धू को छोड़ चन्नी को चहेरा बनाए जाने पर बयान दे चुकी हैं।

हालांकि नवजोत कौर ने उम्मीद जताई कि पंजाब में कांग्रेस सरकार बनेगी और चन्नी सिद्धू का मॉडल लागू करेंगे। हालांकि राजनीति में सब जानते हैं कि मॉडल उसी का होता है जो कुर्सी पर बैठा होता है और ऐसे में लग रहा है कि सिद्धू को फिलहाल तो अमृतसर ईस्ट की फिक्र है पंजाब में कांग्रेस की फिक्र उन्होंने चन्नी पर छोड़ दी है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

बच्चों को भी देना चाहिए सम्मान

सिद्धार्थ ताबिश मेरा बड़ा बेटा इस बात को सुनकर बड़ा...

युद्ध का सीजन बारहों महीना

जो युद्ध के कारोबारी हैं, उनका सीजन बारहों महीना...

मध्य पूर्व के सतत झगड़े के वैश्विक निहितार्थ

मध्यपूर्व जिसे भारत के संदर्भ में पश्चिमी एशिया कहा...

नीतीश युग का अवसान

बिहार की राजनीति लंबे समय से व्यक्तित्व-केन्द्रित और गठबंधन-आधारित...
spot_imgspot_img