Sunday, May 31, 2026
- Advertisement -

टैरिफ तो बढ़ा दिया, कॉल ड्रॉप की समस्या कब होगी दूर?

  • कॉल ड्रॉप की समस्या से ग्राहक हो रहे परेशान
  • कॉल ड्रॉप और कमजोर सिग्नल से हर दिन परेशान हो रहे मोबाइल उपभोक्ता
  • सुबह और शाम को होती है सबसे ज्यादा परेशानी

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: वर्तमान में मोबाइल उपभोक्ताओं को सिग्नल नहीं मिलना एवं कॉल ड्राप होना जैसी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, जिले के कई क्षेत्रों में मोबाइल नेटवर्क ठीक से काम नहीं कर रहा है। इससे लोगों को भारी समस्याओं से जूझना पड़ रहा है। इसके साथ ही इंटरनेट सेवा भी अच्छे से अपना कार्य नहीं कर रही हैं।

13 12

इंटरनेट की स्पीड 2जी नेटवर्क जैसे है। इस कारण इंटरनेट से जुड़े कई आॅनलाइन कार्य बाधित हो रहे हैं। उपभोक्ताओं का कहना है कि मोबाइल कंपनियां इनसे 4जी का पैसा लेकर बड़ी मुश्किल से 2जी की सर्विस दे रही हैं। जिससे कस्टमर अपने आप को ठगा महसूस कर रहे हैं। ग्राहकों का कहना है कि टेलाकॉम कंपनियों ने अपने टैरिफ तो बढ़ा दिए,लेकिन कॉल ड्रॉप जैसी समस्या का निदान अब तक नहीं किया गया।

उपभोक्ताओं को ज्यादा दाम चुकाने के बाद भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अब मोबाइल पर बात करना महंगा हो गया है। वहीं, उपभोक्ताओं को सहूलियत देने के मामले में टेलीकॉम आॅपरेटर चुप्पी साधे हैं। कॉल ड्रॉप, कॉल जंपिंग, नेटवर्क जाम की समस्या आम बात हो गई है।

देशभर में संचार क्रांति का युग चल रहा है। सभी टेलीकॉम कंपनियां अपने अपने नेटवर्क के मजबूत होने और इंटरनेट की तेज रफ्तार उपलब्ध कराने का दावा करती हैं, लेकिन इसके बावजूद कॉल ड्रॉप यानी फोन बार-बार डिस्कनेक्ट होना, तीन से चार बार प्रयास के बाद फोन मिलना, पहली बार कॉल करने पर मोबाइल स्विच आॅफ बताना आम बात हो गई है। वहीं, प्रतिस्पर्धा के बीच जियो ने सबसे पहले खुद को अपगे्रड करने का दावा किया।

इसके बाद बीएसएनएल, एयरटेल और अंत में वोडाफोन आइडिया ने भी बेहतर सर्विस देने का दावा किया, लेकिन इसके बावजूद शहर के लाखों मोबाइल उपभोक्ताओं को रोजाना कॉल ड्रॉप जैसी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सदर, लालकुर्ती, शास्त्री नगर, गंगानगर, रुडकी क्षेत्र के ग्राहकों के अनुसार सर्वाधिक समस्या वोडाफोन अइडिया में है।

इसके अलावा एयरटेल, बीएसएनएल और जियो में भी काफी जगहों पर नेटवर्क में दिक्कत है। प्राइवेट कंपनी में कार्यरत शिवानी ने बताया कि शाम चार से लेकर सात बजे तक कॉल न लगने और गलत नंबर मिल जाने की समस्या ज्यादा आती है। कई बार तो ऐसा होता है कि फोन की घंटी जाती रहती है।

कई बार किसी दूसरे को फोन भी लग जाता है। गंगानगर में रहने वाले शिक्षक नितिन भी ऐसी समस्याओं से परेशान हैं। उनका कहना है कि फोर जी नेटवर्क के बाद भी इंटरनेट की स्पीड शाम के समय 2जी जैसी होती है। वहीं, टेलीकॉम कंपनियों ने नेटवर्क अपगे्रड होने के कारण कुछ समय के लिए समस्या आने की बात कही। ऐसे लोग यदि शिकायत करते हैं तो हम उसका तुरंत समाधान करते हैं।

उधर, शास्त्री नगर निवासी आशीष गुप्ता के पास वोडाफोन को कनेक्शन है। पिछले एक माह से आशीष गलत नंबर लगने और कॉल ड्रॉप की समस्या से परेशान हैं। वहीं, निजी बैंक में काम करने वाले नरेश एयरटेल के उपभोक्ता हैं। कॉल ड्रॉप, सिग्नल आने-जाने व गलत नंबर मिलने की समस्या से परेशान हैं।

ऐसे करें कॉल ड्रॉप की शिकायत

आप कॉल ड्रॉप की रिपोर्ट करने के लिए टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी आॅफ इंडिया के पास ढेरों एप्स हैं। कॉल ड्रॉप की परेशानी को रिपोर्ट करने के लिए एप को गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड करें। डाउनलोड हो जाने के बाद एप को ओपन करें और सारी जरूरी इजाजत एप को दें।

अब किसी को कॉल करें या किसी के द्वारा कॉल किए जाने का इंतजार करें। जैसे ही कॉल एक बार डिस्कनेक्ट होगा वैसे ही एक पॉप अप विंडो सामने आएगा, जिसमें कॉल को रेट करने के लिए पूछा जाएगा। यहां अपने अनुभव के हिसाब से रेटिंग दें और जिस एनवायरमेंट में आप हैं उसे भी सेलेक्ट करें। अगर आपको कॉल ड्रॉप की समस्या हुई है तो कॉल ड्रॉप बटन को टैप करें। इसके बाद सबमिट बटन को टैप करें।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

CBSE रिजल्ट विवाद: राहुल गांधी ने छात्रों से की बातचीत, सरकार पर उठाए सवाल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: लोकसभा में विपक्ष के नेता...

Ahilyabai Holkar: लोकमाता अहिल्याबाई होलकर को पीएम मोदी ने दीं श्रद्धांजलि, कहा– देश हमेशा रहेगा ऋणी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार...

PM Modi: राज्यसभा चुनाव से पहले बीजेपी की बड़ी बैठक, उम्मीदवारों के नामों पर आज लगेगी मुहर?

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली में रविवार को प्रधानमंत्री...

CUET UG 2026: तकनीकी खराबी के बाद NTA ने लिया फैसला, प्रभावित छात्रों को मिलेगा दूसरा मौका

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने...
spot_imgspot_img