Saturday, April 4, 2026
- Advertisement -

हाथरस जाने का प्रयास कर रहे कांग्रेसियों को पुलिस ने रोका

  • कांग्रेसियों ने लगाया नज़रबंद करने का आरोप

जनवाणी संवाददाता |

सहारनपुर: हाथरस जाने का प्रयास कर रहे कांग्रेस नेताओं व कार्यकर्ताओं को पुलिस ने अंबाला रोड स्थित पूर्व विधायक इमरान मसूद की आवास के पास रोक लिया। इस दौरान पुलिस और कांग्रेसियों के बीच काफी नोकझोंक हुई।

पूर्व विधायक और वरिष्ठ कांग्रेसी नेता इमरान मसूद का आरोप था कि पुलिस ने तीन दिन पहले किसान आंदोलन में भी सभी नेताओं को नजरबंद कर दिया था।आज हम लोग हाथरस निवासी पीड़िता के परिवार से मिलने जाना चाहते हैं।

हाथरस जाकर पीड़िता के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करना चाहते हैं। पुलिस ने अंबाला रोड को छावनी बना दिया है। पुलिस द्वारा हमें नजरबंद कर दिया गया है। इस दौरान कांग्रेसियों और पुलिस के बीच काफी बहस भी हुई।

एसपी सिटी विनीत भटनागर ने कहा कि कानून व्यवस्था के मद्देनजर किसी को आगे जाने की इजाजत नहीं है। इस दौरान विधायक नरेश सैनी, मसूद अख्तर, वरिष्ठ कांग्रेस नेता जावेद साबरी, शशि वालिया, मुजफ्फर चौधरी, गणेश दत्त शर्मा आदि मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

उत्पाती होते बच्चों की मानसिकता

उषा जैन ‘शीरीं’ बच्चों का अधिकतम समय शिक्षा ग्रहण करते...

नफरत किस से करू…कैसे करूं?

क्या जमाना आ गया है, जहां कभी फोटो खिंचवाने...

क्या ममता करेंगी फिर से धमाल?

अब जब चुनाव की तारीखें घोषित हो चुकी हैं...

ईरान के मामले में चूक गए ट्रंप

जॉर्ज बर्नार्ड शॉ ने जॉर्ज विल्हेम फ्रेडरिक हेगेल के...

Raza Murad: रजा मुराद ने मां को याद कर लिखा भावुक संदेश, कहा- ‘सबसे बड़ा आशीर्वाद’

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img