Monday, April 6, 2026
- Advertisement -

महाराष्ट्र: सफर में महिला ने चुराए यात्री के जेवर

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: महाराष्ट्र के ठाणे में एक शादी समारोह में शामिल होने जा रही महिला के जेवर चोरी हो गए। यह जेवर ऑटोरिक्शा में सफर के दौरान चोरी हुए, जिसके बाद 57 वर्षीय महिला की ओर से अज्ञात सहयात्री के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है। पुलिस ने बताया कि मामला गुरुवार का है। शिकायत दर्ज कर छानबीन की जा रही है।

महिला ने अपनी शिकायत में बताया कि वह डोंबिवली में एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए जा रही थी। वह ऑटोरिक्शा में थी। इसी दौरान ऑटो में एक और महिला सवार हुई। वह गोद में एक बच्चे को ली हुई थी। महिला व बच्चे के कपड़े गंदे थे। महिला ने पुलिस को बताया कि ऑटोरिक्शा में जगह नहीं था, इसके बावजूद वह मेरे पास बैठी और अपने बच्चे को मेरी गोद में बिठा दिया।

पुलिस ने बताया कि पीड़ित महिला के पास एक बैग भी था। दावा है कि इस बैग में सात लाख रुपये से अधिक के आभूषण थे। रास्ते में उसकी सहयात्री महिला उतर गई और वहां से चली गई। बाद में उसने अपने बैग को देखा तो उसमें से आभूषण गायब थे। महिला ने आरोप लगाया कि आरोपी महिला ने बच्चे के माध्यम से उसका ध्यान भटकाकर जेवर चोरी कर लिए।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Meerut News: अंबेडकर जयंती पर रक्तदान शिविर, लोगों ने बढ़-चढ़कर किया सहयोग

जनवाणी संवाददाता | मेरठ: टीपी नगर थाना क्षेत्र की गंगा...

Recharge: जियो का नया प्लान, पूरे महीने की वैलिडिटी और AI सब्सक्रिप्शन फ्री

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटाकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

UP: यूपी में आंधी-बारिश का कहर, सात की मौत, कानपुर सबसे ज्यादा प्रभावित

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img