Wednesday, April 22, 2026
- Advertisement -

बेलगाम हुए चोर, बंद मकान खंगाले, दी तहरीर

  • अलग-अलग थाना क्षेत्रों में दो मकान में लाखों की चोरी

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: विधानसभा चुनाव को लेकर जिले की अधिकांश पुलिस चुनाव ड्यूटी में लगी हुई है। पुलिस के चुनाव ड्यूटी में जाने के बाद चोर बेखौफ होकर चोरी की वारदात को अंजाम दें रहे हैं। चोरों ने ब्रह्मपुरी और कोतवाली थाना क्षेत्र में बंद मकान को निशाना बनाकर नगदी व लाखों रुपये के सामान को साफ कर दिया।

18 11

पीड़ितों ने थाने में शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। वहीं, चोरों ने हापुड़ रोड स्थित पेट्रोल पंप पर खड़ी कार को चोरी कर लिया है। पुलिस चोरों की तलाश में जुट गई है।

कपड़ा व्यापारी का चार माह से बंद मकान खंगाला

कोतवाली थाना क्षेत्र के दारुद ग्राम सोहराबगेट की रहने वाली दरखशां पत्नी काशिफ ने बताया कि उसके पति कपड़े का व्यापार करते है। जिस कारण वह अक्सर शहर से बाहर रहते हैं और फिलहाल वह बंगलौर में रह रहे हैं। दरखशां ने बताया कि पति के अक्सर शहर से बाहर रहने के चलते वह बच्चों के साथ 20 अक्टूबर 2021 को अपने मायके रठौल जिला बागपत चली गई थी।

शनिवार शाम को वह घर पहुंची तो घर खाली पड़ा था और सामान गायब था। उसने पड़ोस में पूछताछ की तो लोगों ने बताया कि मोहल्ले का लाला पुत्र नसीर साथियों के साथ मिलकर उसके घर का सभी सामान चोरी कर ले गया है। रविवार को पीड़िता ने कोतवाली थाने पहुंचकर लाला को नामजद करते हुए तहरीर दी है। पीड़िता की शिकायत पर इंस्पेक्टर अमरदीप लाल ने आरोपी के घर दबिश दी, लेकिन वह हाथ नहीं लग सका।

कंपनी मैनेजर का बंद मकान खंगाला

ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र के ईरा गार्डन के रहने वाले दानिश पुत्र नफीसउद्दीन आॅटोमोबाइल कंपनी में मैनेजर के पद पर तैनात है। वह दो दिन से ससुराल में गए हुए थे। शनिवार देर रात बदमाशों ने दूसरी मंजिल पर बने फ्लेट की विंडो की ग्रिल उखाड़ ली और अंदर घुस गए।

इसके बाद बदमाशों ने अलमारी के लॉक तोड़कर 30 हजार रुपये की नकदी और तीन लाख के जेवरात चोरी कर ले गए। रविवार सुबह फ्लेट पर पहुंचे दानिश ने सामान बिखरा देखा तो वह दंग रह गए। दानिश ने पुलिस कंट्रोल रूम पर घटना की जानकारी दी। सूचना पर पहुंची 112 नंबर की पुलिस ने मामले की जानकारी ली। इसके बाद पीड़ित ने ब्रह्मपुरी थाने में चोरी की शिकायत दर्ज कराई है।

पेट्रोल पंप पर खड़ी कार चोरी

लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के जाकिर कॉलोनी के रहने वाले शाहरुख पुत्र अब्दुल क्यूम ने बताया कि उसके पास एक आई-20 कार है। जिसे वह लंबे समय से एक पेट्रोल पंप पर खड़ी करता है। रविवार की सुबह वह पेट्रोल पंप पर अपनी कार लेने पहुंचा तो वहां कार नहीं खड़ी थी। उसने पेट्रोल पंप पर मौजूद कर्मचारियों से कार के बारे में पूछा तो पता चला कि उसकी कार ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र की सिटी गार्डन कॉलोनी निवासी अकरम उसे लेकर गया है। शाहरुख नेचोरी की शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है।

आबूलेन के शोरूम से दो महिलाओं ने कपड़े किए चोरी

शहर में चोरी की घटनाएं आम होती नजर आ रही है। कहीं फोन तो कहीं घर खंगाले जा रहे हैं। पुलिस चौकियों के सामने से बदमाश हथियार के बल पर कीमती जेवरात और फोन छीन लिए जाते हैं। जहां पुलिस चोरों का पता लगाने में नाकाम हो रही है।

ऐसा ही एक मामला आबूलेन के रेडीमेड शोरूम में सामने आया। जिसमें दो महिला बुर्के का सहारा लेकर शोरूम के कपड़ों को चुराने का प्रयास किया। महिलाओं ने शोरूम से कुछ कपड़े चुने और ट्रायल रूम में नए कपड़े पहनकर पुराने कपड़े वहीं छोड़कर वहां से भागने का प्रयास किया। शोरूम कर्मचारियों को शक हुआ तो ट्रायल रूम में जाकर चेक किया।

देखा कि महिलाओं के पुराने कपड़े वहीं पर हैं। कर्मचारियों ने महिलाओं को गली में पकड़ लिया और कपड़े वापस करने को कहा तो महिलाओं ने कर्मचारियों पर छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए शोर मचा दिया और कपड़े वापस करने से साफ इनकार कर दिया। शोरूम कर्मचारी ने पुलिस को सूचना दी।

पुलिस के पहुंचने पर महिलाओं ने दूसरी दुकान में जाकर शोरूम से चोरी किए गए कपड़े वापस कर अपने कपड़े पहन लिए। बता दें कि महिलाओं ने एक सप्ताह पहले करीब 25 हजार के कपड़े उसी शोरूम से खरीदे थे। थाना इंस्पेक्टर का कहना है कि शोरूम मालिक की ओर से तहरीर नहीं मिली है। महिलाओं को पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

अगली पीढ़ी के एआई का खाका

कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) ने उल्लेखनीय प्रगति की है। ध्वनि...

12वीं के बाद खुलेंगे कॅरियर के द्वार

डॉ विजय गर्ग भारत में छात्र अक्सर 12वीं कक्षा पूरी...

विपक्ष से ज्यादा सत्ता पक्ष खुश क्यों है?

पहले भक्त अपने दिमाग का इस्तेमाल करते थे लेकिन...

सड़कें न बनें मौत के रास्ते

सड़कें जीवन को जोड़ने के लिए बनाई जाती हैं,...
spot_imgspot_img