Friday, April 3, 2026
- Advertisement -

कोरोना: संक्रमण कम हुआ है, खत्म नहीं: सीएमओ

  • जिले में 88 फीसदी बुजुर्गो को लगा प्रिकॉशनरी टीका

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: मुख्य चिकित्साधिकारी डा. अखिलेश मोहन ने कहा है कि कोरोना का संक्रमण कम हुआ है, मगर खतरा अभी खत्म नहीं हुआ है। इससे बचाव के लिए सावधानी बरतने के साथ ही वैक्सीनेशन आवश्य कराएं। घर से बाहर निकलते समय मास्क का नियमित प्रयोग करें। सामाजिक दूरी बनाए रखें। इसी में सभी की भलाई व समझदारी है। उन्होंने बताया कि जिले में 88 फीसदी बुजुर्गों को बूस्टर डोज दी जा चुकी है। ताकि उनको कोरोना संक्रमण के खतरे से सुरक्षित किए जा सके।

23 5

सीएमओ ने बताया कि लोग कोरोना के प्रति अब काफी जागरूक हो गए हैं। वैक्सीनेशन की शुरुआत में लोग कोरोना का टीका लगवाने से बच रहे थे, मगर अब हर आयुवर्ग टीकाकरण के लिए उत्साहित हैं। जिले में 25.73 लाख लोग कोरोना का पहला टीका लगवा चुके हैं, जबकि 18.99 लाख लोगों को दूसरी डोज लग चुकी है। स्कूल-कालेज खुल गये हैं। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग का पूरा फोकस छूटे हुए छात्राओं के टीकाकरण पर है। शत प्रतिशत किशोरों को 28 फरवरी तक पहला टीका लगा दिया जाएगा है।

कोरोना पॉजिटिव 11 और 21 मरीज हुए निगेटिव

जिले में कोरोना मरीजों का ग्राफ गिर रहा है। रविवार को फरवरी माह के सबसे कम 11 संक्रमित मिले हैं। वही, कोरोना के संक्रमण को हराकर ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 21 रही है। इसके साथ ही सक्रिय केस और होम आइसोलेशन के मामले सौ पर आ गए हैं।

जिला सर्विलांस अधिकारी डा. अशोक बालियान ने बताया कि रविवार को जिले में 4881 लोगों के सैंपल की जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई। कोरोना के 11 नए केस के मुकाबले 21 मरीज कोरोना को मात देकर ठीक हुए हैं। उन्होंने बताया कि पांच कोरोना के मरीज अस्पताल में भर्ती किए गए हैं। 3556 लोगों के सैंपल जांच के लिए लैब भेजे हैं। बताया कि जिले में 11 स्थानों पर एक-एक नया केस मिला है। वहीं लोगों को कोरोना से बचने के लिए दो गज की दूरी और मास्क का प्रयोग करना चाहिए।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Meerut News: कचहरी में बाइक में लगी अचानक आग, अफरा-तफरी का माहौल

जनवाणी संवाददाता | मेरठ: आज गुरूवार को मेरठ कचहरी परिसर...

MP: कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती को FD घोटाले में 3 साल की जेल, तुरंत मिली जमानत

जनवाणी ब्यूरो | नई ​दिल्ली: दिल्ली की विशेष एमपी-एमएलए कोर्ट...

Rajnath Singh: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का दावा,भारत ऊर्जा संकट से निपटने को पूरी तरह तैयार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: केरल विधानसभा चुनाव के मद्देनजर...
spot_imgspot_img