Wednesday, June 24, 2026
- Advertisement -

शहर की सड़कें गड्ढा मुक्त नहीं, गड्ढा युक्त

  • सड़कों की बदहाली से जनता हो रही परेशान
  • मार्गों की जर्जर दशा से हो रहे हैं हादसे

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: मार्गों को गड्ढा मुक्त करने के अभियान को लेकर सरकार और विभिन्न विभाग भले ही बड़े-बड़े दावे करें, लेकिन इनकी हकीकत किसी से छिपी नहीं है। आंकड़ों में सब कुछ दुरुस्त रखने की कवायद जरूर की जा रही है, लेकिन गांव छोड़िए, शहर तक के प्रमुख मार्गों के गड्ढे अभी नहीं भरे जा सके हैं।

सड़क सुधार अभियान के तहत बडेÞ स्तर पर जिले में सड़कों की मरम्मत का काम किया गया। विभागों ने शासन को सड़कों के चकाचक होने की रिपोर्ट भी भेज दी, लेकिन जल्दबाजी और लापरवाही से की गई मरम्मत की पोल बारिश ने खोल दी। शहर की मुख्य सड़कों के साथ देहात के संपर्क मार्गों पर भी फिर से बडेÞ गड्ढे दिखने शुरू हो गए हैं। जिले में सड़कों के रखरखाव की जिम्मेदारी लोक निर्माण विभाग के जिम्मे है।

21 14

सरकार का ये कहना कि गड्ढा मुक्त हों सड़कें इसकी सच्चाई से रूबरू होना हो तो महानगर की सड़कों पर आ जाएं। महानगर क्षेत्र का शायद कोई इलाका होगा जहां सड़क गड्ढा युक्त न हों। सार्वजनिक मार्ग को या फिर धार्मिक स्थल के निकट हर जगह सड़कों की बदहाली देखी जा सकती है।

जनवाणी टीम ने गुरुवार को सड़कों को अपनी नजर से देखा जहां गड्ढों पर से वाहन गुजर रहे थे। हम लेकर चलते हैं कचहरी के समीप मोहनपुरी के शाहविलायत कब्रिस्तान के बीच उस मार्ग पर जहां पर और दिनों के मुकाबले गुरुवार को अधिक आवागमन रहता है। इसका कारण है कि गुरुवार को अकीदतमंद शाहविलायत की दरगाह पर मन्नत मांगने आते हैं और अगरबत्ती जलाकर चरांगा भी करते हैं।

दरगाह के बाहर का मार्ग पूरी तरह जर्जर हालत में हैं। जिस कारण आमजन के साथ-साथ अकीदतमंदों को दरगाह तक आने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अकीदतमंद सईद अहमद व जहीर अहमद ने बताया कि वह हर गुरुवार को यहां आते हैं और सड़क की जर्जर हालत वर्षों से देख रहे हैं, लेकिन नगर निगम व पीडब्लयूडी उदासीन बना हुआ है।

शिवाजी रोड, गढ़ रोड मेडिकल क्षेत्र, गोला कुआं मार्ग, आजाद रोड, दिल्ली रोड, रेलवे रोड, श्यामनगर रोड, पुराना कमेला मार्ग आदि इलाकों में कोई सड़क ऐसी नहीं हैं। जहां गड्ढे न हों। इस समस्या के कारण वाहन दुर्घटना ग्रस्त हो रहे हैं, लेकिन जनहित में कोई भी अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है। शहर की जटिल समस्या को देख यहीं कहा जाएगा कि शहर की सड़के गड्ढामुक्त नहीं गड्ढायुक्त हैं। जिस कारण जनता को परेशान होना पड़ रहा है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Lionel Messi Birthday: 39 के हुए फुटबॉल के जादूगर मेसी, संघर्ष से लेकर विश्व विजय तक की कहानी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: फुटबॉल इतिहास के महानतम खिलाड़ी...

Rani Durgavati: सीएम योगी समेत कई मुख्यमंत्रियों ने रानी दुर्गावती को किया नमन, दी श्रद्धांजलि

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: गोंडवाना साम्राज्य की महान वीरांगना...

Weather Update: भीषण गर्मी से राहत, दिल्ली-एनसीआर में बादल, बारिश और तेज हवाओं के आसार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) के...

Share Market: ग्लोबल संकेतों के बीच शेयर बाजार की सपाट शुरुआत, सेंसेक्स हल्की बढ़त में

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: मिलेजुले वैश्विक संकेतों के बीच...

Anushka Sen: अनुष्का सेन ने रचा इतिहास, कोरियन फिल्म में लीड रोल निभाने वाली पहली भारतीय बनीं

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img