Sunday, April 26, 2026
- Advertisement -

30 लाख रुपये का सोना लेकर कारीगर फरार

  • कारखाना मैनेजर ने कारीगर के खिलाफ दी तहरीर

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: सर्राफ का कारीगर 30 लाख कीमत का सोना लेकर फरार हो गया है। इस मामले की शिकायत शनिवार को सर्राफ ने नौचंदी थाने में दी है, पुलिस ने सर्राफ की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है।

नौचंदी थाना क्षेत्र के जयदेवी नगर में संजय रस्तोगी की सोने की चेन बनाने का कारखाना है। कारखाने में कई कारीगर काम करते हैं। चार माह पहले पश्चिम बंगाल निवासी तरीकुर्रहमान को काम पर रखा था। दो दिन पहले दोपहर में वह तबीयत खराब होने का बहाना बनाकर बीच में ही चला गया था।

शाम को जब स्टाफ ने सोने का मिलान किया तो करीब 580 ग्राम कम मिला, जिसकी कीमत करीब 30 लाख रुपये है। जांच में पता चला कि सोना तरीकुर्रहमान के पास था, जिसने जाते समय जमा नहीं किया। शनिवार को कारखाना मैनेजर थाने पहुंचे और कारीगर के खिलाफ तहरीर दी।

90 ग्राम स्मैक के साथ दो भाइयों संग तीन आरोपी गिरफ्तार

शहर में मादक पदार्थों की तस्करी जमकर फलफूल रही है। मादक पदार्थों की तस्करी में अधिकांश युवा जुड़े हुए है जो नशा करने के साथ इनकी तस्करी भी कर रहे है। ऐसे ही तीन युवाओं को ब्रह्मपुरी पुलिस ने गिरफ्तार किया है, जिनमे दो सगे भाई है।

जिनके पास से 30-30 ग्राम स्मैक बरामद की गई है। पुलिस ने पकड़े गए तीनों आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

ब्रह्मपुरी इंस्पेक्टर दिनेश चंद्र शर्मा ने बताया कि शनिवार को वह अपनी टीम के साथ नूर नगर अंडरपास के पास चेकिंग अभियान चला रहे थे। इसी दौरान उन्हें संदिग्ध तीन युवक दिखाई दिए। जिन्हें रोककर उनकी तलाशी ली गई तो उनके पास से एक पुड़िया स्मैक की बरामद हुई है।

वजन कराने पर एक पुडिया का वजन 30 ग्राम पाया गया जो कुल 90 ग्राम थी। पूछताछ में उन्होंने अपने नाम राहुल (22) और विजय उर्फ मन्नी (25) पुत्रगण राकेश कश्यप निवासी ईश्वरपुरी मंदिर वाली गली थाना देहली गेट और फैजान उर्फ गंजा पुत्र आस मोहम्मद निवासी मछेरान मोहल्ला मंडी वाली गली थाना सदर बाजार उम्र 20 वर्ष बताया। पकड़े गए तीनों आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

US Hilton Hotel Shooting: ट्रंप पर हमले के बाद पीएम मोदी का बयान, लोकतंत्र में हिंसा अस्वीकार्य

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वॉशिंगटन...

UP News: यूपी पासिंग आउट परेड, सीएम योगी बोले, ‘माफियाराज हुआ खत्म, दंगे अब नहीं’

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि...

Delhi News: दिल्ली एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा, स्विस एयर फ्लाइट के इंजन में आग, छह घायल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय...

Weather Update: 42 डिग्री से ऊपर तापमान, दिल्ली में गर्मी से बेहाल लोग, बारिश की उम्मीद कब?

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: राजधानी में गर्मी ने अप्रैल...
spot_imgspot_img