Tuesday, March 24, 2026
- Advertisement -

यूक्रेन में फंसे छात्र सुरक्षित पहुंचे भारत

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: पिछले दिनों लंदन में आए भीषण तूफान में जब दुनिया की बाकी एयरलाइंस हिम्मत हार गई थीं, तब एयरइंडिया के भारतीय पायलट अंचित भारद्वाज ने सुरक्षित और साहसिक लैंडिंग कराकर सभी को चौंका दिया था। इसका वीडियो भी तेजी से वायरल हुआ था।

अब यही कैप्टन अंचित यूक्रेन में फंसे 250 भारतीय छात्रों को सुरक्षित वापस ले आए हैं। रविवार सुबह-सुबह यूक्रेन के बुखारेस्ट से एयर इंडिया की फ्लाइट AI-1942 दिल्ली पहुंची।

विमान के पायलट-इन-कमांड कैप्टन अंचित ने बताया कि पाकिस्तान सहित सभी एयर ट्रैफिक कंट्रोलर (एटीसी) ने विशेष निकासी मिशन में साथ दिया। रोमानिया से दिल्ली तक, तेहरान के रास्ते पाकिस्तान तक सभी एटीसी नेटवर्क से भरपूर सहयोग मिलता रहा, जिससे हम निधार्रित समय सीमा में भारत पहुंच गए।

पाकिस्तान ने बिना पूछे दिया रास्ता

अंचित भारद्वाज ने बताया कि, इस मिशन में सबसे दिलचस्प बात यह है कि, पाकिस्तान ने बिना कारण पूछे ही हमें सीधा हवाई मार्ग दिया। इससे समय की भी बचत हुई। एयर इंडिया के इस विमान में चालक दल के दो दर्जन से ज्यादा सदस्य सवार थे। रोमानिया के लिए विशेष उड़ान के लिए पांच पायलट, 14 केबिन क्रू, तीन विमान इंजीनियर और दो सुरक्षा कर्मियों को तैनात किया गया था।

सभी सरकारों ने दिया साथ

कैप्टन अंचित बताते हैं कि, आमतौर पर हम रोमानिया के ऊपर से उड़ान नहीं भरते। यूरोप के लिए ही रोमानिया का रूट इस्तेमाल किया जाता है। हमें एटीसी और सभी सरकारों का भरपूर सहयोग मिला। खुशी है कि एक समन्वित प्रयास के माध्यम से हमने यह मिशन तय समय में पूरा किया।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Gold Silver Price Today: सर्राफा बाजार में नरमी, सोना ₹2,360 और चांदी ₹9,050 तक टूटी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी तनाव...

Delhi Budget 2026: सीएम रेखा गुप्ता ने पेश किया ‘हरित बजट’, विकास और पर्यावरण में संतुलन पर जोर

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा की कार्यवाही मंगलवार...

Share Market: शेयर बाजार में तेजी का रंग, सेंसेक्स 1,516 अंक उछला, निफ्टी 22,899 पार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय शेयर बाजार मंगलवार को...

LPG Rate Today: एलपीजी सिलिंडर के आज के रेट, सप्लाई संकट के बीच क्या बढ़ेंगे दाम?

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: देशभर में घरेलू और कमर्शियल...

Delhi Bomb Threat: दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष को बम धमकी, CM और केंद्रीय नेताओं के नाम भी शामिल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता...
spot_imgspot_img