Monday, April 13, 2026
- Advertisement -

20 वाहन आज से करेंगे डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन

  • शहर के 10 वार्ड में सर्वे व कूड़ा उठाने का एक साथ चलेगा अभियान

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: मंगलवार से निजी कंपनी बीवीजी इंडिया शहर में कूड़ा कलेक्शन की शुरुआत करेगी। इसके लिए शहर के दस वार्ड में नगर निगम की ओर से बीस वाहनों को कूड़ा उठाने के लिए लगाया गया है। एक वार्ड में दो वाहन डोर-टू-डोर कूड़ा एकत्रित करेंगे। सभी दस वार्ड में कूड़ा उठाने के साथ ही कंपनी के सर्वे अभियान के तहत घरों पर क्यूआर कोड चस्पा करने की प्रक्रिया भी जारी रहेगी।

नगरायुक्त मनीष बंसल की अध्यक्षता में सोमवार को आहूत बैठक में घरों से कूड़ा कलेक्शन के कार्य को एक मार्च से प्रारंभ करने का निर्णय लिया गया है। सहायक नगरायुक्त ब्रजपाल सिंह ने बताया कि बैठक में पहले फेज में शहर के दस वार्ड से डोर-टू-डोर कूड़ा उठाने को स्वीक़ृति दी गई है। इन वार्डों में कूड़ा कलेक्शन के लिए 20 वाहन आवंटित किए गए हैं। यानी एक वार्ड से रोजाना दो वाहन कूड़ा एकत्रित करने का कार्य करेंगे। नगर निगम ने वार्ड के अनुसार वाहन संख्या और चालक आवंटित किए हैं।

फिलहाल इस कार्य में बीस डोर-टू-डोर वाहन के अलावा पांच ट्रैक्टर-ट्रॉली, एक हाईवा और दो जेसीबी मशीन को लगाया गया है। बैठक में अपर नगरायुक्त ममता मालवीय, प्रमोद कुमार, सहायक नगरायुक्त इन्द्र विजय, योजना प्रबंधक बीवीजी इंडिया सलिल, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डा. गजेन्द्र सिंह, जोनल सेनेटरी अधिकारी सूरजकुंड वाहन डिपो रवि शेखर, सफाई एवं खाद्य निरीक्षक अजयशील आदि उपस्थित रहे।

फिलहाल इन वार्डों से उठाया जाएगा कूड़ा

शहर के जिन दस वार्डों में मंगलवार को कूड़ा कलेक्शन की प्रक्रिया प्रारंभ होगी, उनमें मवाना रोड, परीक्षितगढ़ रोड, हापुड़ रोड व गढ़ रोड का क्षेत्र शामिल है। इन इलाकों के वार्ड 17, 20, 24, 32, 37, 44, 46, 50, 58 व 60 को पहले चरण के कूड़ा कलेक्शन में शामिल किया गया है। टैÑक्टर-ट्रॉली और जेसीबी मशीन को वाहनों से कूड़ा ट्रांसफर के लिए लगाया गया है और सूखा व गीला दोनों प्रकार के एकत्रित कूड़े की डंपिग फिलहाल लोहियानगर में ही होगी।

अब बीवीजी कंपनी देगी चालकों को वेतन

कूड़ा कलेक्शन के कार्य में लगे सूरजकुंड वाहन डिपो के 28 वाहन चालकों को अब बीवीजी कंपनी वेतन देगी। अपर नगरायुक्त प्रमोद कुमार ने बताया कि कूड़ा कलेक्शन में लगाए गए आउटसोर्सिंग वाहन चालकों को अभी तक आरएमएस टैक्नोसॉल्यूशन्स लखनऊ द्वारा वेतन दिया जा रहा था। अब एक मार्च के बाद से आउटसोर्सिंगे सभी चालकों को बीवीजी इंडिया प्राइवेट लिमिटेड पुणे द्वारा वेतन दिया जाएगा।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

RCFL भर्ती 2026: ऑपरेटर प्रशिक्षु के 188 पदों पर सुनहरा मौका, 11 से 27 अप्रैल तक करें आवेदन

नमस्कार,दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आप​का हार्दिक स्वागत और...

Women Reservation: महिला आरक्षण कानून पर PM नरेंद्र मोदी का बड़ा बयान, 2029 चुनाव से लागू करने पर जोर

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिला...

IPL 2026: राजस्थान रॉयल्स विवाद में, डगआउट में मोबाइल इस्तेमाल पर उठा सवाल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के...
spot_imgspot_img