Home Uttar Pradesh News Bijnor रालोद ने किया शोकसभा का आयोजन

रालोद ने किया शोकसभा का आयोजन

0
रालोद ने किया शोकसभा का आयोजन
  • हाथरस में शिकार हुई बेटी को दी गई श्रद्धांजलि

जनवाणी सवांददाता |

बिजनौर: गुरूवार को राष्ट्रीय लोकदल ने ग्राम पीपलसाना में एक शोकसभा का आयोजन किया । हाथरस में हुई दरिदंगी और गैगंरेप की शिकार दलित लड़की को श्रद्धांजलि दी गई व दोषियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की मांग की।
सभा की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष राहुल सिंह, संचालन युवा जिलाध्यक्ष सचिन अहलावत ने किया।

सभा को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष राहुल सिंह ने कहा कि दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही की मांग की। उन्होनें सरकार पर भड़कते हुए कहा कि प्रदेश में योगी सरकार आने के बाद से महिलाओं के खिलाफ अत्याचार एंव अपराध बढ़ गये है। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा देने वाले लोग अब इस समय चुप क्यों है।

जिलाध्यक्ष ने कहा कि बेटियां क्या करेगी पढ़ कर जब कभी भी, कहीं भी रेप करके फेंक दिया जाता है। शोकसभा में पीतम सिंह, हरपाल सिंह, शीशपाल, कुलदीप चिकारा, प्रशांत, रोहित, हनी तोमर, विजयपाल , सिटू, व बहुत से ग्रामीण रहें।