Sunday, April 5, 2026
- Advertisement -

जानिए, क्या बोले यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: यूक्रेन और रूस के बीच आज जंग का आठवां दिन है। रूस आए दिन हमलावर होता जा रहा है। इन सब के बीच यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की ने रूस पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा है कि रूस के सिर्फ चार दोस्त हैं। इनमें उत्तर कोरिया, इरिट्रिया, सीरिया और बेलारूस शामिल है। बता दें कि इन चारों देश ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में रूस के खिलाफ आए प्रस्ताव में रूस के पक्ष में वोट किया था। इस प्रस्ताव में यूक्रेन से रूसी सेना को निकालने की बात कही गई थी।

हार कर ही जाएगा दुश्मन: राष्ट्रपति जेलेंस्की

यूक्रेन के राष्ट्रपति भी झुकने के मूड में नजर नहीं आ रहे हैं। उन्होंने जनता के नाम संदेश देते हुए कहा है कि सभी घुसपैठियों को समझना चाहिए कि उनको यहां कुछ नहीं मिलेगा। रूस चाहे कितने भी सैनिक क्यों न लगा दें हम झुकने वाले नहीं हैं। हमारा दुश्मन हारकर ही जाएगा।

जेलेंस्की ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में लाए प्रस्ताव का किया स्वागत

संयुक्त राष्ट्र महासभा में प्रस्ताव पर वोटिंग होने के बाद यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने एक ट्वीट करते हुए कहा कि मैं रूसी संघ के इस विश्वासघाती हमले को तुरंत रोकने के लिए संयुक्त राष्ट्र महासभा में लाए गए पस्ताव पर अभूतपूर्व बहुमत का स्वागत करता हूं। जेलेंस्की ने आगे कहा कि मैं उन सभी का अभारी हूं, जिन्होंने प्रस्ताव के पक्ष में मतदान किया।

जेलेंस्की ने पुतिन को बताया युद्ध अपराधी

यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की ने रूसी राष्ट्रपति कको युद्ध अपराधी बताया है। जेलेंस्की ने भाषण खत्म होने पर मुट्ठी बांधकर यूक्रेन को बचाने के अपने अटल संकल्प का संदेश दिया। इसके बाद ईयू के सभी सांसद करीब पांच मिनट तक ताली बजाकर साहस को बढ़ाया।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP: यूपी में आंधी-बारिश का कहर, सात की मौत, कानपुर सबसे ज्यादा प्रभावित

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

दुनियादारी की कहानी का आर्थिक पक्ष

तुर सुजान कहते हैं कि दुनिया की कहानी, कहानी...

क्या ऊर्जा संकट से होगा तख्ता पलट?

आगामी कुछ दिनों में पांच राज्यों में विधानसभा होने...

गंगा की कब ली जाएगी सुध?

हाल में अपनी सरकारों, सेठों और समाज में बहुतायत...
spot_imgspot_img