Tuesday, March 17, 2026
- Advertisement -

कीव पर हवाई हमले का अलर्ट जारी

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: रूस की ओर से यूक्रेन पर शुरू किए गए हमलों को अब 10 दिन हो चुके हैं। इसके बावजूद यूक्रेन के कई शहर अब भी रूसी सेना के नियंत्रण से बाहर हैं। अब अमेरिका और नाटो के अधिकारियों ने आशंका जताई है कि यूक्रेन पर अपना कब्जा जमाने के लिए रूस तब तक बम बरसाएगा, जब तक सभी शहर खुद आत्मसमर्पण नहीं कर देते। अफसरों ने कहा कि रूस के हवाई हमलों की वजह से आने वाले दिनों में आम नागरिकों के मारे जाने का आंकड़ा और ज्यादा बढ़ सकता है। गौरतलब है कि इससे पहले नाटो ने खुद यूक्रेन के हवाई मार्ग को नो फ्लाई जोन घोषित करने से इनकार कर दिया था।

यूक्रेन की राजधानी कीव पर हवाई हमले का अलर्ट जारी

यूक्रेन की राजधानी कीव पर हवाई हमले का अलर्ट जारी किया गया है। निवासियों को पास के आश्रय गृह जाने की अपील की गई है।

रूस का आक्रामक रुख, यूक्रेन के आइदर बटालियन पोस्ट को किया तबाह

युद्ध के 10वें दिन भी रूस आक्रामक नजर आ रहा है। रूसी रक्षा मंत्रालय ने बताया है कि उसने पूर्वी यूक्रेन पर ड्रोन से अटैक कर आइदर बटालियन पोस्ट को तबाह कर दिया।

रूस ने एक सप्ताह के भीतर यूक्रेन पर 500 से अधिक मिसाइलों से हमला किया

यूक्रेन की एक मीडिया रिपोर्ट के हवाले से बताया गया है कि रूस ने एक सप्ताह के भीतर यूक्रेन पर 500 से अधिक मिसाइलों से हमला किया है। हर दिन 24 अलग-अलग मिसाइलें भी लॉन्च कर रहा है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Bihar News: कॉल पर दी धमकी, फिर पुलिस से भिड़ंत, STF जवान शहीद, दो अपराधी मारे गए

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पूर्वी चंपारण जिले के चकिया...

UP: गोरखपुर में भाजपा नेता की बेरहमी से हत्या, इलाके में दहशत

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: गोरखपुर के चिलुआताल थाना क्षेत्र...

UP: मुरादाबाद में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई कार, चार युवकों की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा घुसी।...

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...
spot_imgspot_img