Saturday, April 11, 2026
- Advertisement -

दयानतदारी

 

Amritvani 3


महान देशभक्त हकीम अजमल खां अपने पेशे को खुदा की इबादत समझते थे। वह सुबह-सवेरे अपना दवाखाना खोल लेते और देर रात तक रोगियों को देखते रहते थे। वह फीस के नाम पर बहुत कम पैसे लेते और गरीबों से तो वह भी नहीं लेते। रात को भी अगर कोई उन्हें पुकारता तो वह फौरन उसके साथ मरीज को देखने चल देते। उनके नुस्खे ऐसे थे कि प्राय: मरीज बहुत जल्दी ठीक हो जाता। उनकी ख्याति दिल्ली ही नहीं, बल्कि दूर-दूर की रियासतों तक फैली थी। वह दूसरे राज्यों में भी रोगियों को देखने जाया करते थे। पैसे, मान-सम्मान की भूख उनको बिल्कुल नहीं थी। सेवा ही उनके जीवन का लक्ष्य थी। एक बार एक निहायत गरीब किसान अपने बेटे को बेहद गंभीर हालत में हकीम साहब के पास लेकर आया। उसके पास देने के लिए एक फूटी-कौड़ी भी नही थी। वह हाथ जोडकर गिड़गिड़ाते हुए बोला- मेरे बेटे को बचा लो। हकीम साहब ने फौरन इलाज शुरू कर दिया। तभी ग्वालियर राजदरबार से एक दूत दवाखाने पर हाजिर हुआ और बोला, हकीम साहब, हमारे राजकुमार की तबीयत बहुत खराब है। आपको अभी हमारे साथ चलना होगा। उसने सोने के कुछ सिक्के हकीम साहब के सामने रख दिए। किसान को लगा कि शायद हकीम साहब उस दूत के साथ ग्वालियर चले जाएंगे। वह जोर-जोर से रोने लगा। हकीम साहब ने कुछ क्षण सोचा और फिर सोने के सिक्के दूत को लौटाते हुए कहा, मैं इस समय आपके साथ नहीं आ सकता। अगर मैं इस समय यहां से गया तो इस बच्चे की जान खतरे में पड़ जाएगी। आपके राजकुमार के लिए तो बहुत विकल्प हैं। उसकी सेवा में तो बड़े से बड़े डॉक्टर हाजिर हो जाएंगे।


janwani address 21

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Saharanpur News: जे.एच.आई. अंग्रेजी एकेडमी का दौरा कर विधायक आशु मलिक ने सराहा शिक्षा कार्य

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: सहारनपुर देहात से विधायक एवं समाजवादी...

Saharanpur News: राष्ट्रीय सुरक्षित मातृत्व दिवस: हर माँ की सेहत, हर जीवन की सुरक्षा

जनवाणी संवाददाता | 11 अप्रैल को देशभर में राष्ट्रीय सुरक्षित...

Saharanpur News: विश्व स्वास्थ्य दिवस पर जागरूकता का संदेश, वैज्ञानिक दृष्टिकोण अपनाने पर जोर

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर...
spot_imgspot_img